लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में आसमान से गिरी आफत; बादल फटने के कारण 1 की मौत, 3 घायल

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 14:33 IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से अब तक काफी तबाही हो चुकी है इस बीच सोमवार को बादल फटने से एक शख्स की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुल्लू में फिर फटा बादल बादल फटने से एक की मौत तीन लोग घायल हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के पास काईस गांव में सोमवार को बादल फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम दो वाहन और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे एक लिंक रोड भी अवरुद्ध हो गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, मृतक की पहचान चंसारी गांव निवासी बादल शर्मा के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान खेम चंद, सुरेश शर्मा और कपिल के रूप में हुई है, जिन्हें कुल्लू के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 3.35 बजे बादल फटा, जब पूरा गांव सो रहा था।

मौसम विभाग का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी 

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश के लिए हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी दी गई है।

वहीं, इस बारिश का असर आज सुबह साफ नजर आया जब भूस्खलन से कुल्लू और रायसन के बीच राजमार्ग के दो हिस्से अवरुद्ध हो गए। कुछ ही घंटों में सड़क को यातायात के लिए साफ कर दिया गया। एसडीएमए के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24 जून से अब तक 53 भूस्खलन और 41 अचानक बाढ़ की सूचना मिली है।

मानसूनी बारिश से राज्य में कुल नुकसान 4414 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में 26 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। राज्य में जुलाई में अब तक 284.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 110.4 मिमी है, जो 157 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमानसूनबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए