लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 32 लोग घायल, उत्तराखंड में भी यात्री बस पर टूटा प्रकृति का कहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2021 15:31 IST

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ इलाके के बरोटीवाला में एक बस के खाई में गिर गई है. इस बस के खाई में गिर जाने से करीब 32 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

Open in App

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ इलाके के बरोटीवाला में एक बस के खाई में गिर गई है. इस बस के खाई में गिर जाने से करीब 32 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

एएनआई की जानकारी के मुताबिक, इस मामले में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि ये घटना शनिवार की है. जहां सोलन जिले के बरोटीवाला इलाके में यात्रायों से भरी एक बस खाई में गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, इस हादसे में कुल 32 लोग घायल हुए हैं. सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. इस बीच अच्छी बात ये है कि इस हादसे में अब तक कोई डेथ रिपोर्ट सामने नहीं आई है. 

वहीं दूसरी उत्तराखंड में भी यात्रियों से भरी एक बस पर प्रकृति का कहर टूटा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के नैनीताल में 14 यात्रियों से भरी एक बस शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आ गई.

इस बीच अच्छी खबर ये है कि इस घटना में सभी बाल-बाल बच गए. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें यात्रियों को खिड़की से कूदकर जान बचाकर भागते देखा जा सकता है. 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डनैनीताल लोकसभा सीटभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप