लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: बर्फबारी के बाद अटल सुरंग के निकट फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को पुलिस ने बचाया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 09:32 IST

Open in App

शिमला, तीन जनवरी हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल सुरंग के निकट फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ पर्यटक सुरंग पार कर गए थे लेकिन शाम में उन्हें बर्फबारी की वजह से लाहौल में रूकने की कोई जगह नहीं मिली और फिर मनाली लौटने के दौरान वे रास्ते में फंस गए।

सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति पुलिस ने कुल्लू पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए शाम में सुरंग से वाहनों को भेजा लेकिन ये वाहन बर्फ और फिसलन भरी सड़क होने की वजह से रास्ते में ही फंस गए। करीब 70 वाहनों को पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगाया गया, इसमें 48 सीट वाली बस, 24 सीट वाली पुलिस बस और पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि इस बचाव अभियान में पुलिस उपाधीक्षक और मनाली के थाना प्रभारी भी शामिल थे और बाद में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भी पर्यटकों को बचाने में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शनिवार शाम में शुरू हुआ और मध्यरात्रि के बाद भी जारी रहा।

धुंडी और सुरंग के साउथ पोर्टल से शनिवार देर रात 12 बजकर 33 मिनट तक सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें मनाली के सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनाली के थाना प्रभारी के नेतृत्व में कर्मियों की एक टीम अब भी बचाव अभियान में लगी हुई है ताकि अगर कोई पर्यटक फंसा हुआ मिले तो उसे निकाला जा सके। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में सुरंग के निकट बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के लिए मंगलवार को ‘येलो’ चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने तीन जनवरी से पांच जनवरी के बीच और आठ जनवरी के लिए मध्यम और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था।

मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला में औसत समुद्र तल से करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर अति-आधुनिक विशिष्टताओं के साथ बनाई गई है। अक्टूबर में इसे आम लोगों के खोला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए