लाइव न्यूज़ :

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, "पार्टी हाईकमान वीरभद्र सिंह के परिवार की अनदेखी नहीं कर सकता, उन्हीं के नाम पर, बल पर और कार्य पर मिली है जीत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 9, 2022 14:28 IST

हिमाचल कांग्रेस में सीएम पद की रेस मौजूदा प्रदेश प्रमुख प्रतिभा सिंह का नाम आगे चल रहा है। मजबूत दावेदारी के बावजूद वो बीते गुरुवार से ही अपने नाम को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेताओं को परोक्ष संदेश दे रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह की आला कमान को परोक्ष चेतावनी, नहीं कर सकते हमारी अनदेशीप्रतिभा सिंह ने पार्टी के लिए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के योगदान का हवाला देते हुए पेश की दावेदारीपार्टी यह चुनाव उनके नाम, चेहरे और परिवार के कारण जीते हैं, आलाकमान इस बात का ख्याल रखेगा

शिमला: कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राज और रिवाज बदलने के दावे को धता बताते हुए बहुमत से चुनाव तो जीत लिया है लेकिन हिमाचल कांग्रेस में जीत के बाद जिस तरह की सियासत देखने को मिल रही है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां की सत्ता कांग्रेस के लिए काटों भरी ताज के समान रहेगी। इसकी बानगी बीते गुरुवार को चुनावी परिणाम और रूझान के सामने आते ही स्पष्ट हो गये थे, जब राज्य कांग्रेस के कई नेताओं ने सीएम पद के लिए दावेदारी ठोंक दी थी। 

हिमाचल कांग्रेस में सीएम पद की रेस पर गौर करें तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौन सिंह और आशा कुमारी के साथ-साथ मौजूदा प्रदेश प्रमुख प्रतिभा सिंह का नाम आगे चल रहा है। वैसे इन सारे नामों में सबसे मजबूत दावेदारी प्रतिभा सिंह की ही मानी जा रही है बावजूद इसके वो बीते गुरुवार से ही अपने नाम को लेकर मीडिया के माध्यम से कांग्रेस शीर्ष नेताओं को परोक्ष संदेश दे रही हैं। 

इसी क्रम में प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को भी विधायक दल की बैठक से पहले समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस आलाकमान के लिए कहा,  "वे उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकते। हम उनके नाम, चेहरे और काम पर जीते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आप उनके नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करें और किसी और को श्रेय दें। हाईकमान ऐसा नहीं करेगा।"

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कुल 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं सत्ता गंवाने वाली भाजपा को महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही 3 सीटों पर निर्दलियों ने भी कब्जा जमाया है। 

कांग्रेस के नये मुख्यमंत्री के लिए पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक इस समय शिमला में चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणआ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी विधायकों से सीएम पद की चर्चा कर रहे हैं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीकांग्रेसRajiv Shuklaभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?