लाइव न्यूज़ :

Himachal Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान, ताशीगंग में टूटे रिकॉर्ड, 55 लाख मतदाता, 68 सीट और 412 उम्मीदवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2022 19:24 IST

Himachal Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने मतदान के अस्थायी आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के ताशीगंग में 100% मतदान हुआ है। 55 लाख से ज्यादा पात्र मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।2022 के विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था।

महेश पठानिया ने कहा कि सभी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। हिमाचल प्रदेश के ताशीगंग में 100% मतदान हुआ है। मौजूदा चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पुरानी परिपाटी को तोड़ते हुए राज्य में पहली बार लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस चाहती है कि राज्य की जनता पुरानी परंपरा कायम रखते हुए उसे जनादेश दे।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी। विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम परीक्षा है और वह लगातार दूसरी बार सरकार न बना पाने के प्रदेश के रिवाज को तोड़ने की कोशिश में है जबकि कांग्रेस ने मतदाताओं से हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा बनाए रखने की अपील की है।

पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.98 प्रतिशत मतदान हुआ। अपराह्न एक बजे तक 37.19 प्रतिशत और तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। सबसे ज्यादा 72.35 प्रतिशत वोट सिरमौर जिले में पड़े हैं।

इसके बाद सोलन में 68.48 फीसदी, ऊना में 67.67 प्रतिशत तथा लाहौल स्पीति में 67.5 फीसदी मतदान हुआ है। ऊंचाई वाले जिले लाहौल स्पीति में अपराह्न एक बजे तक सबसे कम 21.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन धूप निकलने के साथ ही मतदान तेज हो गया था। आयोग के अनुसार, शिलाई में सबसे अधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सरकाघाट में सबसे कम 55.40 फीसदी वोट पड़े हैं।

प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। मतदान के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, मंडी जिले की सिराज सीट पर जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं और सुजानपुर सीट पर 74 फीसदी वोट पड़े हैं। अन्नी में 63.65 प्रतिशत, अर्की में 66 फीसदी, चुराह में 60.83 प्रतिशत और डलहौजी में 63 फीसदी मतदान हुआ है।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने मंडी में एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा की। इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा की।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमीरपुर में मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में मतदान किया, जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने हरोली में मतदान किया, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिलासपुर में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी वोट डाला।

राज्य में 55 लाख से ज्यादा पात्र मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं। आज हो रहे चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में मतदान करने के लिए पात्र मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। मतदान से पहले चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदान केन्द्रों पर ईवीएम की जांच के लिए ‘मॉक मतदान’ भी किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि मतदन के लिए पूरी तैयारी हुई थी।

(विधानसभा चुनाव के लिए) करीब 50,000 मतदान कर्मियों और करीब 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। निर्वाचन आयोग ने राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र बनाए थे, जिनमें राज्य के सुदूर इलाकों में स्थित तीन सहायक मतदान केन्द्र भी शमिल हैं। कुल मतदान केन्द्रों में से 789 संवेदनशील और 397 अति संवेदनशील श्रेणी में हैं।

निर्वाचन आयोग ने सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र लाहौल-स्पिति जिले के ताशिगांग, काजा में बनाया है जो 15,256 फुट की ऊंचाई पर है। यहां पर 52 पात्र मतदाता हैं। राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। आप ने 68 में से 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 53 सीटों पर मैदान में है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसजयराम ठाकुरनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें