लाइव न्यूज़ :

Himachal Assembly Result: राजीव शुक्ला बोले- विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़ इसपर शाम तक करेंगे फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 15:02 IST

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं और शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में आगे चल रही है।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर 1:30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 39 और भाजपा 26 सीटों पर आगे है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर 1:30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 39 और भाजपा 26 सीटों पर आगे है। इस बीच कांग्रेस ने भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदारी दी है कि वे विधायकों को एकजुट रखें और सरकार के गठन को लेकर बातचीत करें।

बता दें कि कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस को इस बात का डर है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीते हुए विधायकों को तोड़ने का काम कर सकती है। ऐसे में अब कांग्रेस को ऑपरेशन लोटस का डर सता रहा है। 

हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डरते, अगर ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने ये भी कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं और शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022राजीव शुक्लाकांग्रेसभूपेश बघेलभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी