लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुफ्फरपुर में हिजाब पर हुआ बवाल, प्रिंसिपल ने कहा, 'कुछ छात्राओं की अटेंडेंस कम है, इसलिए वो विवाद पैदा कर रही हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 19:36 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमडीडीएम कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्राओं ने हिजाब के मुद्दे पर जमकर बवाल किया। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा कक्ष निरीक्षक ने उन्हें हिजाब उतारकर परीक्षा देने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने हिजाब के मुद्दे पर किया हंगामापरीक्षा देने वाली छात्राओं का आरोप है कि कक्ष निरीक्षक उन्हें हिजाब हटाकर परीक्षा देने के लिए कहाकॉलेज प्रशासन ने कहा कि हंगामा उन छात्राओं ने किया जितना अटेंडेंस 75 फीसदी से कम है

मुजफ्फरपुर: हिजाब विवाद अब एक ऐसा मुद्दा बन गया है, जिसके कारण आये दिन कहीं न कहीं हंगामे की खबरे आती रहती हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमडीडीएम कॉलेज से जुड़ा है, जहां परीक्षा दे रही छात्राओं ने हिजाब के मुद्दे पर जमकर बवाल किया। जानकारी के मुताबिक छात्राओं का आरोप है कि जब वो परीक्षा दे रही थीं तो कक्ष निरीक्षक ने उन्हें हिजाब हटाकर परीक्षा देने के लिए कहा।

छात्राओं के मुताबिक परीक्षक का कहना था कि हिजाब के भीतर ब्लूटूथ डिवाइस लगा हो सकता है। इसलिए छात्राओं को परीक्षा देते वक्त इसे उतार देना चाहिए। छात्राओं का कहना था कि उन्होंने हिजाब को हटाकर अपने कान कक्ष परीक्षक को चेक कराया लेकिन उसके बाद भी वो हिजाब उतारने पर अड़े रहे।

इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एमडीडीएम कॉलेज में परीक्षा के दौरान कथित तौर पर हिजाब हटाने की बात पर छात्राओं ने विरोध-प्रदेर्शन किया। छात्रा ने बताया,"परीक्षा देते समय टीचर ने हिजाब हटाकर कान दिखाने के लिए कहा कि ब्लूटूथ तो नहीं लगा है।हमने कान दिखाया लेकिन उन्होंने हिजाब खोलने के लिए कहा।"

हंगामें के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर कनुप्रिया ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा कॉलेज के माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। आपत्ति जताने वाली छात्राएं इंटर की परीक्षा दे रही थीं। कक्ष निरीक्षक ने उनसे मोबाइल या उससे संबंधित ब्लूटूथ तो हटाने को कहा था लेकिन कुछ छात्राओं ने इसे विवाद का मुद्दा बना दिया ।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए यह बेहद शर्मनाक बात है। हंगामा करने वाली छात्राओं की कॉलेज में उपस्थिती 75 फीसदी से भी कम है। चूंकि शिक्षा मंत्री और यूनिवर्सिटी का आदेश है कि 75 फीसदी से कम अटेंडेंस वालों को फाइनल एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाए। इस कारण ये बेवजह विवाद को पैदा करने का प्रयास कर रही हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ऐसे किसी विवाद के आगे झुकने वाला नहीं है। हंगामा करने वाली छात्राओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?