लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: 'मैं टोपी पहनकर संसद जा सकता हूं, तो लड़कियां हिजाब पहनकर स्कूल क्यों नहीं जा सकती हैं', ओवैसी ने दागा सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 15:48 IST

हिजाब विवाद पर बड़ी ही गंभीरता से बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब वो टोपी पहनकर संसद में जा सकते हैं, तो कर्नाटक में छात्राएं स्कूलों में हिजाब क्यों नहीं जा सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने हिजाब विवाद को देश के संविधान के नजरिये से देखने की बात कही ओवैसी ने हिजाब विवाद के लिए सीधे-सीधे सत्ताधारी दल भाजपा को जिम्मेदार बताया है ओवैसी ने इस मुद्दे पर विपक्षी की चुप्पी को खतरनाक बताया है

दिल्ली:कर्नाटक से उठे हिजाब विवाद ने पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है। अब इसी मसले पर एआईएमआईएम के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस विवाद के लिए सीधे तौर पर देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

हिजाब के सवाल पर बड़ी ही गंभीरता से बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब वो टोपी पहनकर संसद में जा सकते हैं, तो कर्नाटक में छात्राएं स्कूलों में हिजाब क्यों नहीं जा सकती हैं।

ओवैसी ने कहा कि इस पूरे विवाद में मैं सिर्फ देश के संविधान की बात कर रहा हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बारे में बात कर रहा हूं। अगर मैं टोपी पहन कर संसद जा सकता हूं, तो लड़कियां हिजाब पहनकर कॉलेज क्यों नहीं जा सकती?

इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा, "साल 2014, 2017 और 2019 भाजपा कैसे जीती? उन्होंने 300 सीटें जीतीं। कट्टरपंथ कहां से हो रहा है? इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने देश में जहर की तरह फैले रहे कट्टरता पर क्यों अपनी आंखें और कान बंद कर लिये हैं।

ओवैसी ने हिजाब प्रकरण में विपक्षी दलों की खामोशी पर कड़ा हमला करते हुए कहा, "उनके पास किसके वोट हैं? आखिर वे किससे डर रहे हैं?"

मालूम हो कि बीते 1 जनवरी को कर्नाटक के उडुपी कॉलेज में उस समय हिजाब विवाद ने जल्म लिया, जब कॉलेज ने 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर आने पर कक्षा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया था।

इस वजह से उडुपी के साथ-साथ बगलकोट और शिवमोग्गा सहित राज्य के तमाम हिस्सों में हिजाब को लेकर भारी बहस शुरू हो गई, जिसकी आग में आज पूरा देश धधक रहा है।

वहीं हिजाब विवाद को शांत करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और विवाद को थमता हुआ न देखकर राज्यभर को स्कूलों और कॉलेजों को तीन दिन के लिए बंद करने की घोषणा की है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीकर्नाटकBJPकांग्रेसएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत