लाइव न्यूज़ :

'लोग बाजार से सामान खरीदते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीदती है', सदन में विपक्ष पर बरसे हेमंत सोरेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 13:01 IST

लाभ के पद मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद, निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस को अपने फैसले से अवगत कराया, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।सोरेन ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सदन में अपना संख्या बल दिखाएंगे।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान वह विपक्ष पर खूब बरसे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।

सोरेन ने विधानसभा में भाजपा पर लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग बाजार से सामान खरीदते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीदती है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, ‘‘विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है....भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल रही है....हम सदन में अपना संख्या बल दिखाएंगे।’’ हेमंत ने आगे कहा कि ‘‘लोग बाजार से सामान खरीदते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीदती है।’’

गौरतलब है कि लाभ के पद मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद, निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस को अपने फैसले से अवगत कराया, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया। हालांकि निर्वाचन आयोग के फैसले को अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि आयोग ने विधायक के रूप में सोरेन की अयोग्यता की सिफारिश की थी। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। 82 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं जिनमें झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक शामिल हैं। भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच यूपीए के 30 से अधिक विधायकों को छत्तीसगढ़ के एक रिजॉर्ट में ठहराया गया था। हालांकि रविवार को सभी विधायक झारखंड लौट आए। वहीं सोरेन के विधायकों के विधानसभा पहुंचने के बाद भाजपा विधायकों ने हाथ में तख्ती लिए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हेमंत सोरेनBJPझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो