लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन ने झारखंड मे शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा, कहा- सिर्फ पैसेवालों को ही नहीं गरिबों को भी मिलेगी सेवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 07:43 IST

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज जहां एक तरफ हम विकास के नए आयाम को छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी हमारे सामने आपदा के रूप में चुनौती बनकर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा- सिर्फ पैसे वालों को नहीं बल्कि गरीबों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य में “एयर एम्बुलेंस सेवा" की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का दिन राज्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि राज्य के आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है, जो सिर्फ पैसे वालों को नहीं बल्कि गरीबों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हेमंत सोरेन ने यहां स्टेट हैंगर में इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज जहां एक तरफ हम विकास के नए आयाम को छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी हमारे सामने आपदा के रूप में चुनौती बनकर आई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमें आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के महत्व के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा का उपयोग सिर्फ पैसे वाले कर पाएंगे ऐसा नहीं है, हमारी सरकार आवश्यकतानुसार पैसे नहीं दे पाने वाले को भी एयर एंबुलेंस के माध्यम से ले जाने और स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। 

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितनी चुनौती हम लोग देख रहे हैं उन चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, समस्याओं का निराकरण कैसे हो, इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रिम्स में अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित कर लोगों को राज्य में ही सुविधा प्रदान की जा रही है। विभिन्न स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य में एम्बुलेंस और चिकित्सा सेवा तंत्र और सशक्त हो, यह हमारी कोशिश है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील