लाइव न्यूज़ :

केरल प्लेन क्रैश: दुबई और शारजाह में भारतीय दूतावास ने जारी किए 5 हेल्पलाइन नंबर, भारत ने कहा-हर तरह की मदद करेंगे

By भाषा | Updated: August 8, 2020 00:28 IST

Kerala Kozhikode Air India Plane Crash Live Updates: एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कालीकट आ रहा था, जब ये हादसा हुआ। लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से बाहर चला गया। विमान दुबई से यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत कोझीकोड लेकर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई-कालिकट उड़ान में यात्री और चालक दल के 191 लोग सवार थे इनमें 10 बच्चे, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। हरदीप पुरी ने कहा है कि दो जांच टीमें 2 बजे कोझीकोड के लिए निकलेंगी। इसमें एयर इंडिया के अधिकारी और एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के अधिकारी होंगे।

दुबई: दुबई और शारजाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों के परिजन को सूचना मुहैया कराने के लिए पांच हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। यह विमान शुक्रवार (7 अगस्त) की शाम केरल में कारीपुर हवाई अड्डे में हवाईपट्टी से फिसल गया और 50 फुट गहरी घाटी में गिर गया। इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी।

दुबई-कालिकट उड़ान में यात्री और चालक दल के 191 लोग सवार थे इनमें 10 बच्चे, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हवाई पट्टी 10 पर उतरने के बाद बोइंग 737 विमान हवाई पट्टी के अंत तक चला गया और गहरी घाटी में गिर गया तथा दो हिस्सों में टूट गया।

भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अमन पुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘ हम यात्रियों और चालक दल के कुशलक्षेम की प्रार्थना करते हैं और आगे जानकारी मिलने पर हम इसकी सूचना आपको देते रहेंगे। हमारे हेल्पलाइन नंबर +97156 5463903, +971543090572, +971543090571, +971543090575 हैं। शारजाह में कॉल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +97165970303 है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास दुख की इस घड़ी में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपलब्ध होगा। पुरी ने कहा, ‘‘हम इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के परिवार वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, और हम संबंधित अधिकारियों से अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हवाई अड्डे के अधिकारी घायल हुए सभी लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :एयर इंडियाविमान दुर्घटनाकेरलदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों