लाइव न्यूज़ :

गोवा में भारी बारिश, कई इलाके जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

By भाषा | Updated: June 28, 2023 12:44 IST

आईएमडी ने तटीय राज्य के लिए बृहस्पतिवार तक 'येलो' अलर्ट और उसके बाद के लिए 'ग्रीन' अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश और नालियों के अवरुद्ध होने के चलते इलाकों में पानी भरा। सीसीपी अधिकारियों ने बंद पड़ी नालियों की सफाई करने के लिए रात भर काम किया। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पणजीः गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार तक तटीय राज्य के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा की राजधानी पणजी के निचले इलाके ऐटीन्थ जून रोड और माला क्षेत्र सहित कई हिस्से मंगलवार रात लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गए। हालांकि बुधवार क्ज्ञै सुबह तक पानी का स्तर कम हो गया।

पणजी महानगरपालिका (सीसीपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि भारी बारिश और नालियों के अवरुद्ध होने के चलते इलाकों में पानी भरा। सीसीपी अधिकारियों ने बंद पड़ी नालियों की सफाई करने के लिए रात भर काम किया। गोवा में सप्ताहांत से ही लगातार बारिश हो रही है।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने तटीय राज्य के लिए गुरुवार तक 'येलो' अलर्ट और उसके बाद के लिए 'ग्रीन' अलर्ट जारी किया है। विभाग मौसम संबंधी चेतावनी देने के लिए चार रंग के कोड का इस्तेमाल करता है। इसमें ‘ग्रीन’ (किसी प्रकार की कार्रवाई की जरूरत नहीं है), ‘येलो’ (ध्यान रखें और अद्यतन जानकारी लेते रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) शामिल है।

आईएमडी ने एक जुलाई तक दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तट पर और उसके आसपास 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है और हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। आईएमडी की ओर से मंगलवार शाम को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गोवा में इस सीजन में अब तक 365.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 803.3 मिमी से काफी कम है। 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं