लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:39 IST

Open in App

शिमला, तीन जनवरी मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के लिए चेतावनी जारी की।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जनवरी तक मैदानों और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश और छह जनवरी तक राज्य के मध्यम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

हालांकि, मौसम केंद्र ने चार जनवरी को मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है तथा चार से पांच जनवरी तक मैदानी और निचले इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की।

इसके अलावा, मौसम केंद्र ने पांच जनवरी को मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में भारी बारिश और बर्फबारी की ‘ऑरेन्ज’ चेतावनी जारी की।

इस बीच, शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई।

सिंह ने कहा कि गोंडला में 21 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, इसके बाद कोकसर में 13 सेमी, पूह में 10 सेमी, मनाली में 9 सेमी, सुमडो में 8 सेमी और कल्पा में 6 सेमी बर्फबारी हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिमला जिले के चंचल में लगभग दो फुट बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के बाद चांशल में डोडरा-कवार रोड अवरुद्ध हो गया।

इस बीच, मनाली में 11 मिलीमीटर बारिश हुई, केलांग में 9 मिमी, बिलासपुर में 8 मिमी, धर्मशाला में 7 मिमी, चंबा में 6 मिमी, पालमपुर और कसौली में 5-5 मिमी और शिमला और सोलन में 3-3 मिमी बारिश हुई।

सिंह ने कहा कि इसके अलावा, आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले के कल्पा और चंबा के डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.6 और शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि कुफरी और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.1 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि ऊना में राज्य का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?