लाइव न्यूज़ :

जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:22 IST

Open in App

जयपुर, 31 जुलाई राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के बारां के शाहबाद में सबसे अधिक 304 मिलीमीटर (अत्यंत भारी) बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह से रूक रूक कर लगातार हो रही तेज बारिश से राहगीरों को आवागमन में कठिनाईयों का सामाना करना पड़ रहा है।

जयपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बारां में कई जगहों पर सडकें जलमग्न हो गई जबकि जोधपुर मंडल के तहत गुडा-गोविंदी मारवाड़ स्टेशन के बीच लगातार पानी के बहाव के कारण जयपुर-जोधपुर रेलवे ट्रैक बह गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नागौर, बारां, जयपुर, सवाईमोधापुर, करौली, सीकर, अलवर, झुंझुनूं व चूरू जिलों में कहीं कही भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बारां के शाहबाद में 304 मिलीमीटर और पश्चिमी राजस्थान के डीडवाना, नागौर में 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दोरान बारां में अधिकतम 304 मिलीमीटर बारिश, टोंक के निवाई में 192 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जयपुर जिले के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर जिले के चाकसू में 168 मिलीमीटर, नारायणा में 167 मिलीमीटर, , मौजमाबाद में 162 मिलीमीटर, और सांभर में 142 मिलीमीटर, जबकि दूदू में 135 मिलीमीटर, फागी में 123 मिलीमीटर, फुलेरा में 122 मिलीमीटर, जयपुर हवाई अड्डा (सांगानेर) में 77.3 मिलीमीटर और आमेर में 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार नागौर जिले में शनिवार को गुढा और गांविदी मारवाड जकंशन के बीच लगातार पानी के बहाव के कारण जयपुर-जोधपुर रेलवे ट्रेक बह गया जिससे रेलगाडियों का आवागम कुछ घंटों के लिये प्रभावित रहा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल-जोधपुर विशेष यात्री गाडी के मार्ग को परिवर्तित कर वाया मदार मारवाड लूणी जोधपुर होकर संचालित की जा रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार को बारां, झालवाड जिलों के एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी (115.6 मिलीमीटर से अधिक) बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, भीलवाडा, बूंदी, कोटा और बारां जिलों के एक दो स्थानो के लिये ओरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं करौली, उदयपुर, प्रतापगढ, नागौर और पाली जिलों के लिये यलो अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब