लाइव न्यूज़ :

Heatwave in Delhi: दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा?, पिछले 3 वर्ष में सबसे अधिक तापमान, 42.1 डिग्री सेल्सियस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 21:46 IST

Heatwave in Delhi: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री कम है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच रहा।आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही।‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

Heatwave in Delhi: दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्ष में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछली बार इससे अधिक तापमान 2022 में दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री कम है। उसने बताया कि राजधानी में आर्द्रता का स्तर 35 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही।

जहां शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी; बठिंडा 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भीषण गर्मी रही जबकि बठिंडा में सबसे अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद लुधियाना में 41.3 डिग्री, पठानकोट में 40.5 डिग्री, अमृतसर में 40.2 डिग्री और मोहाली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का रोहतक सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 42 डिग्री और 41.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नारनौल में 39.2 डिग्री, गुरुग्राम में 40.3 डिग्री, अंबाला में 41.4 डिग्री और करनाल में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी