गर्मी से हाहाकार, दुनिया के 15 सबसे गर्म जगहों में भारत के 10 शहर, दिल्ली को आज मिल सकती है राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 3, 2019 09:33 AM2019-06-03T09:33:08+5:302019-06-03T09:33:08+5:30

देश भर में गर्मी चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

heat wave in india 10 Indian cities among world’s 15 hottest places | गर्मी से हाहाकार, दुनिया के 15 सबसे गर्म जगहों में भारत के 10 शहर, दिल्ली को आज मिल सकती है राहत

उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Highlightsदेश भर में प्रचंड गर्मी, चुरु और श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पारयूपी के कुछ इलाकों समेत समेत दिल्ली में सोमवार को मिल सकती है हल्की राहत, बूंदाबांदी के आसार

उत्तर भारत में जारी गर्मी और लू के थपेड़ों का आलम ये है कि रविवार को दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 जगहें भारत की रही। साथ ही इसमें 5 जगहें पाकिस्तान की हैं। राजस्थान का चुरु में 48.9 और श्री गंगानगर में 48.6 डिग्री सेल्सियम पारा दर्ज किया गया और ये रविवार को दुनिया से सबसे गर्म इलाके रहे।

एल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार इसके बाद पाकिस्तान के जकोकाबाद में सबसे अधिक 48 डिग्री तामपान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा (47.4 डिग्री) और हरियाणा के नरनौल (47.2) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 

देश भर में गर्मी चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यहां तक कि शिमला, नैनीताल और श्रीनगर जैसे इलाकों में भी पारा सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा है। शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि नैनीताल में 33 डिग्री सेल्सियम रहा।

यूपी, झारखंड समेत दिल्ली में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, झारखंड में भी प्री मानसून सक्रिय हो रहा है। झारखंड में अगले तीन दिन में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिमी हवा आने से प्री मानसून सक्रिय हुआ है। वहीं, दिल्ली में भी रविवार आधी रात के बाद मौसम में हल्का बदलाव आया है। मौसम विभार ने सोमवार को गरज और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताये हैं। हालांकि, इससे प्रचंड गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। 

Web Title: heat wave in india 10 Indian cities among world’s 15 hottest places

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली