लाइव न्यूज़ :

क्या राफेल विमानों की असली कीमत होगी उजागर? सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई 10 को

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 8, 2018 11:57 IST

इससे पहले भी राफेल सौदों को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट आगमी 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। जबकि केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी मामले पर एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

Open in App

फ्रांस के साथ हुए राफेल विमानों के सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार (8 अक्टूबर) को ही इस मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने तय किया कि इस याचिका पर सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। याचिका में राफेल विमानो की कीमत को लेकर सवाल पूछा गया है। याचिकाकर्ता ने सरकार से राफेल विमानों की असल कीमत जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इससे पहले भी मामले में एक याचिका दाखिल की गई थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट आगमी 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। जबकि केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी मामले पर एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार इसपर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। बीते संसदीय सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण करते हुए जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान की कमतों को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे। तक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल वीमानों की कीमतों को सार्वजनिक करने में दोनों देशों की गोपनीयता का हवाला देकर इसे जाहिर नहीं किया था।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का हवाला देकर निर्मला सीतारमण के दावों को खारिज किया था। लेकिन इसके बाद दोनों देशों की ओर से एक बयान जारी कर के राफेल डील को लेकर गोपनीयता का हवाला दिया गया।

लेकिन इसके बाद राफेल डील के वक्त के फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने यह कहकर मामले का तूल दे दिया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डील के लिए केवल एक ही कंपनी का नाम सुझाया था। यह कंपनी अनिल अंबानी की थी।

विपक्ष का आरोप है कि भारतीय सरकार ने जानबूझकर राफेल विमानों का सौदा अधिक पैसों में किया और फिर उसे बनाने की जिम्मेदारी अपने खास अनिल कंपनी को दिया। इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए वकील विनीत ढांडा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और राफेल विमानों की असल कीमत बताने की मांग की है।

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?