लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा-कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक युद्ध जीतने में जल्द मिलेगी कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 20:51 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि देश हर रोज 1.5 लाख व्यक्तिगत रक्षात्मक उपकरण (पीपीई) बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मई में, हमारे पास स्वदेश निर्मित अच्छी गुणवत्ता की एंटी-बॉडी टेस्ट किट और कोरोना वायरस का पता लगाने वाली किट भी अच्छी-खासी संख्या में होंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अन्य देशों की तुलना में सभी मानकों पर बेहतर काम कर रहा है देश में कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 33,050 हो गया।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अन्य देशों की तुलना में सभी मानकों पर बेहतर काम कर रहा है और आगामी कुछ सप्ताह में इस निर्णायक युद्ध को जीतने में सफलता मिलनी चाहिए। नीति आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर नागरिक समाज के संगठनों और गैर सरकारी संगठनों के साथ चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठन यह सुनिश्चित करने के लिए अथक रूप से काम कर रहे हैं कि अंतिम पायदान तक आवश्यक संसाधन पहुंचें।

भारत की तैयारियों और इनके परिणामों के बारे में हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ इस युद्ध को जीतने की दिशा में हम काफी आगे हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश ने शेष दुनिया के मुकाबले ‘‘सभी मानकों’’ पर बेहतर काम किया है।

मंत्री ने दावा किया, ‘‘और मुझे विश्वास है कि आगामी कुछ सप्ताह में हम कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक युद्ध जीतने में सफल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग एक हजार स्थानों पर कोरोना वायरस के उत्पत्ति संबंधी अनुक्रमण पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पास आधा दर्जन वैक्सीन कैंडिडेट हैं, जिनमें से चार महत्वपूर्ण रूप से आगे के चरण में हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि देश हर रोज 1.5 लाख व्यक्तिगत रक्षात्मक उपकरण (पीपीई) बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मई में, हमारे पास स्वदेश निर्मित अच्छी गुणवत्ता की एंटी-बॉडी टेस्ट किट और कोरोना वायरस का पता लगाने वाली किट भी अच्छी-खासी संख्या में होंगी।’’

फंसे प्रवासी मजदूरों के आवागमन पर प्रतिबंधों में केंद्र के ढील देने संबंधी चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रवासी मजूदरों को उनके गृह नगरों में फिर से समायोजित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों से काफी मदद की जरूरत होगी क्योंकि वापस जाने पर उन्हें समाज में कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक नौ लाख लोग सामुदायिक निगरानी में हैं। यह पिछले तीन महीनों में किया गया एक बड़ा अभियान है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या बृहस्पतिवार तक बढ़कर 1,074 और संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 33,050 हो गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप