लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल शनिवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे91 बंगाल आयोग गोलीबारी

कूच बिहारः सीतलकूची के एक मतदान केंद्र पर मतदान स्थगित

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में स्थित एक मतदान केंद्र के पास सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार व्यक्तियों की मौत के बाद उक्त मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने दी।

प्रादे104 पश्चिम बंगाल चुनाव मतदान पांच बजे

पश्चिम बंगाल चुनाव: चौथे चरण में 44 सीटों पर मतदान जारी, शाम पांच बजे तक 76.16 प्रतिशत मत डाले गए।

प्रादे72 बंगाल गोलीबारी दूसरी लीड ममता

कूच बिहार हिंसा : ममता बनर्जी ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, बंगाल में विरोध-प्रदर्शन करेगी तृणमूल

बादुड़िया/हिंगलगंज (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में शनिवार को चार लोगों के मारे जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा।

प्रादे99 बंगाल कृष्णानगर मोदी

चुनाव में हार सुनिश्चित देख हिंसा के ‘पुराने खेल’ पर उतर आई हैं ममता: मोदी

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा के ‘पुराने खेल’ पर उतर आने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में भी वह माताओं-बहनों के आंसूओं की वजह बन रही हैं।

दि27 कांग्रेस बैठक राहुल

मोदी सरकार ने कोरोना की परिस्थिति में कुप्रबंधन किया, टीके की कमी होने दी: सोनिया

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कोरोना महामारी में कुप्रबंधन करने एवं टीके का निर्यात कर देश में इसकी कमी होने देने का आरोप लगाया और यह कहा कि चुनावी सभाओं समेत सभी तरह के भीड़भाड़ वाले आयोजनों को रद्द किया जाना चाहिए।

प्रादे65 बंगाल चुनाव किशोर ऑडियो-क्लिप

बंगाल में एक समान है मोदी और ममता की लोकप्रियता : प्रशांत किशोर ने कथित ऑडियो क्लिप में कहा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 44 विधानसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान के बीच भाजपा द्वारा एक ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद शनिवार को नया विवाद पैदा हो गया है। इस ऑडियो क्लिप में तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘‘जितने ही लोकप्रिय हैं।’’

दि8 वायरस लीड मामले

कोरोना वायरस: 1.45 लाख से अधिक नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 1,32,05,926

नयी दिल्ली, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई है।

दि9 वायरस आयोग दल

कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए अन्यथा रैलियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है: चुनाव आयोग

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं और स्टार प्रचारकों के मास्क लगाये बिना प्रचार करने के मामलों को उठाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसके पिछले साल जारी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जाता तो उसे रैलियों पर रोक लगाने में संकोच नहीं होगा।

वि11 अमेरिका पेंटागन नौसेना लीड भारत

भारत के ईईजेड के भीतर अपने पोत द्वारा नौवहन अधिकारों के उपयोग का अमेरिका ने बचाव किया

वाशिंगटन, पेंटागन ने कहा है कि भारत की मंजूरी के बिना उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के दायरे में अमेरिकी नौसेना पोत द्वारा नौवहन अधिकारों का उपयोग करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है।

अर्थ1 आईएमएफ भारत

कोविड-19 से नुकसान की ‘भरपाई’ के लिए भारत को अधिक तेज वृद्धि दर्ज करनी होगी : आईएमएफ

वाशिंगटन, कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में आने वाले गिरावट की ‘भरपाई’ के लिए भारत को अधिक तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने यह राय जताई है।

खेल14 खेल कुश्ती एशियाई भारत

अंशू और सोनम ने तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया, साक्षी की उम्मीदें खत्म

अलमाटी (कजाखस्तान), भारत की युवा पहलवान अंशू मलिक और सोनम मलिक ने यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए