शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: April 8, 2021 06:21 PM2021-04-08T18:21:17+5:302021-04-08T18:21:17+5:30

Headlines till 6 pm | शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि45 न्यायालय दूसरी लीड देशमुख

उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई जांच के खिलाफ देशमुख और महाराष्ट्र सरकार की अपील को खारिज किया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को झटका देते हुए बृहस्पतिवार को उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी।

दि2 टीका लीड मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और इस महामारी को परास्त करने के लिए टीकाकरण को एक प्रभावी उपाय बताते हुए उन्होंने सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

दि5 कांग्रेस राहुल मोदी

राहुल का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: ‘खर्चा पर भी चर्चा’ होनी चाहिए

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘खर्चा पर भी चर्चा’ होनी चाहिए।

प्रादे62 बंगाल चुनाव ममता

ममता ने मतदाताओं से चौकन्ना रहने को कहा, केंद्रीय बलों द्वारा डराने-धमकाने की आशंका जताई

बालागढ़ (पश्चिम बंगाल), आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं को चौकन्ना रहने की सलाह देते हुए कहा कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान गांवों में लोगों को डराने-धमकाने पहुंच सकते हैं।

दि18 वायरस टीकाकरण

कोविड-19: भारत में रोजाना दी जा रहीं टीके की औसतन 34 लाख से अधिक खुराकें, दुनियाभर में सबसे अधिक

नयी दिल्ली, भारत में प्रतिदिन कोविड-19 रोधी टीके की औसतन 34,30,502 खुराकें दी जा रही हैं, जिसके साथ ही देश रोजाना लगाए जाने वाले टीकों की संख्या के मामले में दुनियाभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

दि17 दिल्ली अदालत लीड चुनाव मास्क

चुनाव प्रचार के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य बनाने के लिये याचिका ; केंद्र, तथा ईसी से जवाब तलब

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न राज्यों में जारी चुनावों के दौरान प्रचार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य बनाने के लिये दायर याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।

दि14 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के एक दिन में 1,26,789 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,28,574 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं।

प्रादे18 कर्नाटक हड़ताल बस

कर्नाटक में आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी प्रभावित हुई बस सेवाएं

बेंगलुरु, कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बस सेवा प्रभावित हुई।

अर्थ6 विश्व बैंक भारत वृद्धि

अमेरिका, चीन, भारत करेंगे वैश्विक वृद्धि की अगुवाई: विश्व बैंक

वाशिंगटन, विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि वैश्विक वृद्धि अधिक तेजी से होगी, जिसकी अगुवाई अमेरिका, चीन और भारत करेंगे, हालांकि उन्होंने कोविड-19 के कारण बढ़ती असमानता पर चिंता भी जताई।

वि15 वायरस न्यूजीलैंड भारत लीड प्रतिबंध

कोविड-19 : न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों के प्रवेश पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

मेलबर्न/वेलिंगटन, न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले बढ़ने पर भारत से आने वाले यात्रियों पर 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए पहली बार अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें भारत से लौटने वाले उसके नागरिक भी शामिल हैं।

खेल27 खेल सेलिंग ओलंपिक दूसरी लीड भारत

विष्णु, गणपति-वरूण की जोड़ी ने भी क्वालीफाई किया, तोक्यो में पहली बार चार भारतीय सेलर उतरेंगे

नयी दिल्ली, विष्णु सरवनन के अलावा गणपति चेंगप्पा और वरूण ठक्कर की जोड़ी ओमान में एशियाई क्वालीफायर के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके भारतीय खेलों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने में सफल रहे क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जबकि तोक्यो में होने वाले खेलों में देश के चार सेलर हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Headlines till 6 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे