लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से शनिवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि8 वायरस लीड मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से अधिक मामले

नयी दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,953 नए मामले सामने आए, जो 111 दिन में सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है।

प्रादे27 मोदी बंगाल

वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं ममता बनर्जी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

खड़गपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ खेल रहीं हैं।

दि25 भारत-अमेरिका राजनाथ

ऑस्टिन के साथ बातचीत बहुत व्यापक और सार्थक रही : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के अपने समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से शनिवार को मुलाकात के बाद कहा कि बातचीत बहुत व्यापक और सार्थक रही।

दि26 भारत अमेरिका ऑस्टिन

मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का केंद्र हैं भारत और अमेरिका के संबंध: ऑस्टिन

नयी दिल्ली, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने तेजी से बदल रहे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत को एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का केंद्र हैं।

प्रादे33 कर्नाटक आरएसएस

दत्तात्रेय होसबोले आरएसएस के ‘सरकार्यवाह’ चुने गए

बेंगलुरू, कर्नाटक में जन्मे दत्तात्रेय होसबोले शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘सरकार्यवाह’ चुने गए।

दि12 राहुल रोजगार सरकार

सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और अपने ‘मित्रों’ की कमाई बढ़ाई : राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी बढ़ाने के साथ अपने ‘मित्रों’ की कमाई बढ़ा रही है।

प्रादे15 महाराष्ट्र वाजे एनआईए

एसयूवी मामला: जांच के सिलसिले में वाजे को अम्बानी के घर के निकट लेकर गई एनआईए

मुंबई, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को उद्योगपति मुकेश अम्बानी के आवास के निकट उस स्थल पर लेकर गई, जहां पिछले महीने विस्फोटकों से भरी एक कार मिली थी और उसने मामले की जांच के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण किया।

खेल2 खेल बैडमिंटन लीड भारत

रोमांचक मुकाबले में यामागुची को हराकर सिंधु आल इंग्लैंड सेमीफाइनल में

बर्मिंघम, गत विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु ने तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची को हराकर आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

अर्थ2 समिति वस्तु अधिनियम

आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम को अक्षरश: लागू करे सरकार : संसदीय समिति

नयी दिल्ली, संसद की एक समिति ने सरकार से कहा है कि वह आवश्यक वस्तु (संशोधन अधिनियम) को अक्षरश: लागू करे।

वि3 अमेरिका चीन वार्ता

अमेरिका-चीन के बीच पहली प्रत्यक्ष वार्ता हुई पूरी

एंकरेज (अमेरिका), अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों ने अलास्का में दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को पूरी कर ली। जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों की आमने-सामने हुई यह पहली बैठक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह