लाइव न्यूज़ :

"वो मीर जाफर हैं...", संबित पात्रा ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर बोला तीखा हमला

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2023 11:33 IST

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें वर्तमान राजनीति का मीर जाफर करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में दिए उनके बयान को लेकर पात्रा ने माफी कि की मांग संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया मीर जाफर पात्रा ने कहा राहुल शहजादे से नवाब बनना चाहते है

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर देश में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी को घेरने में जुटी हुई है, इस बीच बीजेपी ने राहुल गांधी को भारत के लिए मीर जाफर करार दिया है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को वर्तमान राजनीति का मीर जाफर कहते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा,"राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। वह हमारे देश को लंदन में जाकर बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने देश का अपमान किया और विदेशी ताकतों को देश में हस्तक्षेप करने के लिए उकसाया है। यह कांग्रेस और राहुल गांधी की साजिश है। संसद में उनकी भागीदारी सबसे कम है और उनका कहना है कि कोई उन्हें बोलने नहीं देता है।" 

"शहजादा नवाब बनना चाह रहा"- संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, "शहजादा नवाब बनना चाह रहा है बस इसलिए ही राहुल गांधी दूसरे देश में जाकर देश को बदनाम करते हैं।"

उन्होंने कहा कि मीर जाफर ने जो किया उससे यह बिल्कुल भी अलग नहीं है। मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए क्या, यह आप सभी जानते हैं उन्हें हमेशा शासन करने की इच्छा थी और ऐसा करने के लिए उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली और ठीक इसी तरह राहुल गांधी भी विदेशी ताकतों की मदद लेना चाहते हैं देश में राज करने के लिए। पात्रा ने राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी ही होगी बिना माफी मांगे उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। 

टॅग्स :संबित पात्राराहुल गांधीभारतBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर