लाइव न्यूज़ :

एच डी देवगौड़ा के पोते सूरज रेवन्ना पर हत्या की कोशिश का आरोप, केस हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: December 4, 2019 20:43 IST

भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि सूरज ने उन पर (जद-एस के) कायकर्ताओं को जद(एस) से भाजपा में लाने के लिये प्रलोभन देने की कोशिश करने का आरोप लगाया और अपने सहयोगियों को उनके टुकड़े-टुकड़े करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते सूरज रेवन्ना और 150 अन्य पर हत्या की कोशिश एवं दंगा करने के आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। हासन जिले के नंबीहल्ली में मंगलवार रात कथित तौर पर यह घटना हुई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते सूरज रेवन्ना और 150 अन्य पर हत्या की कोशिश एवं दंगा करने के आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हासन जिले के नंबीहल्ली में मंगलवार रात कथित तौर पर यह घटना हुई थी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बेंगलुरु से भाजपा के एक पार्षद आनंद होसुर सहित भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार रात मारपीट की।

हालांकि, एच डी रेवन्ना ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके बेटे मौके पर मौजूद नहीं थे और भाजपा पर झूठी शिकायत के साथ मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता शिवानंद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चन्नारायपाटना ग्रामीण पुलिस थाने ने सूरज और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 324 और 147 सहित अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया। ये धाराएं हत्या की कोशिश, गंभीर रूप से घायल करना और गैर कानूनन जमा होने तथा दंगा करने से जुड़ी हैं।

शिकायत के मुताबिक शिवानंद और चार अन्य अपने दोस्तों से बातचीत कर रहे थे, तभी सूरज रेवन्ना और 150 से 200 लोग वहां पहंचे और उन्हें अपशब्द कहा तथा उन्हें पीटा। यह घटना नंबीहल्ली गांव में हुई , जो केआर पेट विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित है जहां बृहस्पतिवार को उपचुनाव होने जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि सूरज ने उन पर (जद-एस के) कायकर्ताओं को जद(एस) से भाजपा में लाने के लिये प्रलोभन देने की कोशिश करने का आरोप लगाया और अपने सहयोगियों को उनके टुकड़े-टुकड़े करने का निर्देश दिया। जल्द ही सभी ने उन पर (भाजपा कार्यकर्ताओं पर) धारधार हथियारों और डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

शिवानंद ने शिकायत में कहा है कि लेकिन वे लोग घर में घुस गये और फिर भी उन्हें पीटा गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे (आरोपी) वहां से गये। आरोपियों ने वहां से जाने से पहले दो कारें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। बाद में, पीड़ितों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए।

अपने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रेवन्ना ने दावा किया कि यह दुर्भावनापूर्ण इरादे के साथ दर्ज कराया गया। रेवन्ना ने कहा, ‘‘पिछले एक महीने से केआर पेट विधानसभा क्षेत्र में रुपये बांटे जा रहे हैं। हमने रुपये बांटे जाने के खिलाफ चुनाव आयोग के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद होसुर (हम्पी नगर वार्ड) और अन्य लोग पिछले एक हफ्ते से अक्सर ही नंबीहल्ली जा रहे थे। रेवन्ना ने कहा कि वह अपने बेटे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को धरना देंगे।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?