लाइव न्यूज़ :

HC का आदेश, उमा भारती, दिग्विजय सिंह सहित चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़ना पड़ेगा बंगला

By भाषा | Updated: July 19, 2018 18:29 IST

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सहित चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों के आवंटन को आज निरस्त कर दिया है।

Open in App

भोपाल, 19 जुलाई: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सहित चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों के आवंटन को आज निरस्त कर दिया है।

मध्यप्रदेश गृह विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राज्य सरकार ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों का आवंटन निरस्त कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के जिन चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों का आवंटन निरस्त किया गया है उनमें उमा भारती, दिग्विजय सिंह, कैलाश जोशी और बाबूलाल गौर शामिल हैं।’’ उमा, जोशी एवं गौर तीनों भाजपा नेता हैं, जबकि दिग्विजय कांग्रेस नेता हैं।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 19 जून को आदेश दिया था कि एक माह के भीतर पूर्व मुख्यमंत्रियों से भोपाल में आवंटित सरकारी बंगला रिक्त कराया जाए। न्यायमूर्ति हेमंत कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति ए के श्रीवास्तव की युगलपीठ ने जबलपुर के सिविल लाइन निवासी विधि छात्र रौनक यादव की तरफ से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। याचिकाकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन शासकीय बंगला आवंटन किये जाने के खिलाफ यह याचिका दायर की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हाई कोर्टउमा भारतीदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल