लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध प्रदर्शन के लिए कौन कर रहा फंडिंग, हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2020 12:51 IST

 दिल्ली हाईकोर्ट ने हेट स्पीच पर भी सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कथित रूप से  हेट स्पीच वाले भाषण के मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के अनुरोध पर केंद्र, दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग इलाके में पिछले 75 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कालिंदी कुंज सड़क को बंद किया है। शाहीन बाग में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को रखी है। 

दिल्ली हाईकोर्ट में आज (28 फरवरी) सीएए विरोध प्रदर्शन के लिए कौन फंडिंग कर रहा है, इस मामले पर सुनवाई हुई। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। शाहीन बाग सहित दिल्ली के आठ इलाकों में जारी सीएए विरोध प्रदर्शन के लिए कौन फंडिंग कर रहा है? इसपर याचिका डाली गई थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। 

याचिकाकर्ता का नाम अजय गौतम है। अजय गौतम ने अपनी याचिका में कहा है कि दिल्ली में सीएए विरोध प्रदर्शनों की वजह से हिंसा का माहौल बन रहा है। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर इन धरना प्रदर्शन को फंडिंग कौन कर रहा है। केंद्र और दिल्ली सरकार के अलावा दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया गया है। 30 अप्रैल तक दिल्ली पुलिस, केंद्र और दिल्ली सरकार को जवाब देना है। इस मामले पर सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अगुवाई वाली बेंच ने की है। 

Delhi High Court issues notice to Centre, Delhi government on a plea seeking direction to 'investigate and identify anti-national forces and the funding behind the anti-CAA protests Delhi'.— ANI (@ANI) February 28, 2020

इसके अलावा भी  दिल्ली हाईकोर्ट ने हेट स्पीच पर भी सुनवाई की। हाईकोर्ट ने कथित रूप से  हेट स्पीच वाले भाषण के मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया।

 शाहीन बाग इलाके में पिछले 75 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कालिंदी कुंज सड़क को बंद किया है। शाहीन बाग मामले पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को रखी है। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील