लाइव न्यूज़ :

HBSE 12th Result 2024 Out: हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.31% फीसदी छात्र पास, यहां चेक करें अपना स्कोर

By अंजली चौहान | Updated: April 30, 2024 15:03 IST

HBSE 12th Result 2024 Out: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं।

Open in App

HBSE 12th Result 2024 Out: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) ने आज अपने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बीएसईएच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए दोपहर 1.30 बजे कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। हरियाणा के चात्र परिणामों को आधिकारिक साइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। हालांकि, सभी छात्रों को यह ध्यान देना होगा कि बीएसईएच ने आज सीनियर सेकेंडरी रेगुलर और ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं।

- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

- अब आपको कक्षा 12 परिणाम लिंक नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

- अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके दर्ज करें और लॉग इन करें।

- आपका बीएसईएच कक्षा 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 

- अपने रिजल्ट को अच्छी तरह से जांच लें जिसमें नाम, पता, नंबर इत्यादि जानकारी सही से दर्ज की गई हो।

- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।

बीएसईएच अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.31 प्रतिशत दर्ज किया गया। 82.52 प्रतिशत के मुकाबले 88.14 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया। महेंद्रगढ़ जिला शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा, जबकि नूंह हरियाणा में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा।

गौरतलब है कि इस साल, हरियाणा कक्षा 12 बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं राज्य भर के 1484 केंद्रों पर आयोजित की गईं। राज्य में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं हर दिन एक ही पाली में आयोजित की गईं। कुछ दिनों में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाती थीं और अन्य दिनों में, वे दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाती थीं।

टॅग्स :एचबीएसई 12वी बोर्ड रिजल्टHaryana EducationहरियाणाSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?