लाइव न्यूज़ :

Hathras rape case: भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर 'चाय पीने' पहुंचे अलीगढ़ जेल, कांग्रेस ने कहा-चारों आरोपी बंद, क्यों गए

By भाषा | Updated: October 5, 2020 20:43 IST

सांसद राजवीर सिंह दिलेर के 'चाय पीने' के लिये अलीगढ़ जेल पहुंचने पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि को उस कारागार में जाने से बचना चाहिये था जहां हाथरस कांड के चारों आरोपी बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को जेलर के बुलावे पर कारागार परिसर स्थित उनके कार्यालय में चाय पीने गये थे। वह वहां किसी से मिलने नहीं गये थे।अधीक्षक से मुलाकात करने गये थे, मगर उनके कोविड संक्रमित होने के कारण वह मुलाकात किये बगैर ही वापस लौट रहे थे।जेलर बाहर निकल आये और उन्होंने उन्हें चाय पीने के लिये अपने कार्यालय में बुला लिया तो वह चले गये।

हाथरस/लखनऊः हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के 'चाय पीने' के लिये अलीगढ़ जेल पहुंचने पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि को उस कारागार में जाने से बचना चाहिये था जहां हाथरस कांड के चारों आरोपी बंद हैं।

दिलेर ने संवाददाताओं को बताया कि वह रविवार को जेलर के बुलावे पर कारागार परिसर स्थित उनके कार्यालय में चाय पीने गये थे। वह वहां किसी से मिलने नहीं गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने दो समर्थकों के काम से अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने गये थे, मगर उनके कोविड संक्रमित होने के कारण वह मुलाकात किये बगैर ही वापस लौट रहे थे।

जेल रास्ते में पड़ती है। जेल के गेट के पास कुछ समर्थकों ने उन्हें रोका। वह उनसे बात कर ही रहे थे कि जेलर बाहर निकल आये और उन्होंने उन्हें चाय पीने के लिये अपने कार्यालय में बुला लिया तो वह चले गये।’’ गौरतलब है कि हाथरस मामले के सभी चार आरोपी अलीगढ़ कारागार में बंद हैं। इस सवाल पर कि क्या वह जेल में उन आरोपियों से मिलने गये थे, दिलेर ने कहा कि वह किसी से मुलाकात करने नहीं गये थे। उन्हें किसी विवाद में अनावश्यक न घसीटा जाए।

इस सवाल पर कि वह जेल में हाथरस मामले के आरोपियों से मिलने गये थे और जेलर ने मुलाकात कराने से मना कर दिया, सांसद ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वह आरोपियों के साथ नहीं बल्कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

बहरहाल, कांग्रेस ने इस पर कहा कि अगर सांसद वाकई आरोपियों से मिलने गये थे तो यह निहायत आपत्तिजनक है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा, ‘‘हाथरस कांड पर पूरी दुनिया की नजर है। ऐसे में हाथरस के सांसद का जेल परिसर में जाना कोई मामूली बात नहीं है। यह सामान्य सी बात है कि उन पर सवाल उठेंगे ही। अगर वह आरोपियों से मिलने गये थे तो यह बेहद आपत्तिजनक है।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सांसद दिलेर को उस कारागार में नहीं जाना चाहिये था, जहां हाथरस कांड के आरोपी बंद हैं। 

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है