लाइव न्यूज़ :

हाथरस केसः योगी सरकार के शपथ पत्र पर उठे सवाल, विपक्ष घेरने को तैयार

By शीलेष शर्मा | Updated: October 6, 2020 19:33 IST

कानूनी लड़ाई तो दूसरे तरफ सरकार पर आरोप लग रहा है कि वह दलितों को दबाने के लिए ठाकुरों को आगे कर इसे जातीय विवाद में धकेलने का काम कर रही है ताकि पूरे मामले में लीपापोती की जा सके। यह आरोप कांग्रेस ने उस शपथ पत्र के आधार पर लगाते हुए कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की महा सचिव रजनी पाटिल, सुष्मिता देव और सुप्रिया श्रीनेते ने दस्तावेज़ के संलग्न प्रपत्रों का उल्लेख किया।शपथ पत्र महज कॉपी पेस्ट है जिसके आधार पर राज्य सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज होना चाहिए। योगी सरकार बार बार यह साबित करने में जुटी है कि दलित लड़की के साथ बलात्कार जैसी कोई घटना हुई ही नहीं। 

नई दिल्लीः हाथरस में 20 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित बलात्कार की घटना को लेकर राजनीतिक पैतरेबाजी शुरू हो गयी है। पैतरेबाजी का बड़ा कारण वह शपथ पत्र है जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया गया है। 

एक तरफ कानूनी लड़ाई तो दूसरे तरफ सरकार पर आरोप लग रहा है कि वह दलितों को दबाने के लिए ठाकुरों को आगे कर इसे जातीय विवाद में धकेलने का काम कर रही है ताकि पूरे मामले में लीपापोती की जा सके। यह आरोप कांग्रेस ने उस शपथ पत्र के आधार पर लगाते हुए कहा है। 

कांग्रेस की महा सचिव रजनी पाटिल, सुष्मिता देव और सुप्रिया श्रीनेते ने दस्तावेज़ के संलग्न प्रपत्रों का उल्लेख किया और कहा कि शपथ पत्र में अमेरिका में हुए नस्ल भेद के मामले में जो दस्तावेज़ दाखिल किये गए उसी की नक़ल कर सर्वोच्च न्यायलय में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना  शपथ पत्र दाखिल किया है।

सुप्रिया श्रीनेते ने शपथ पत्र के अनेक अंशों को पढ़कर सुनाया और यह साबित करने की कोशिश की कि राज्य सरकार का शपथ पत्र महज कॉपी पेस्ट है जिसके आधार पर राज्य सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज होना चाहिए। 

दूसरी ओर योगी सरकार बार बार यह साबित करने में जुटी है कि दलित लड़की के साथ बलात्कार जैसी कोई घटना हुई ही नहीं। सरकार के समर्थन में ठाकुर समुदाय का एक बड़ा हुजूम हाथरस में लामबंद  हो कर सरकार की पैरवी करता रहा, धारा 144 लागू होने के बावजूद इस हुजूम को स्थानीय प्रशासन का पूरा समर्थन प्राप्त था। 

कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने कड़ी आपत्ति उठाते हुए योगी सरकार को बे नक़ाब करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि योगी  सरकार झूठ बोल कर जिस तरह मामले को दबाना चाहती है कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और प्रदेश भर में योगी सरकार के खिलाफ मुहिम चलाएगी।

सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस मामले में कड़ी टिप्पणी की और पूछा कि पीड़ित परिवार और गवाहों को सुरक्षा देने के मामले में राज्य सरकार काया कर रही है। इधर कांग्रेस ने पूछा कि जब उच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई कर रहा है तो राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में नोटिस न जारी होने के बावजूद शपथ पत्र क्यों दाखिल किया। 

कांग्रेस ने यह सवाल भी उठाया कि प्रदेश सरकार इसे अंतर्राष्ट्रीय साजिश तथा राज्य में दंगा फैलाने का षडयंत्र बता रही है , वे साबित करे कि ये कौन सा षडयंत्र है , कहीं योगी सरकार षडयंत्र के बहाने तथ्यों को छुपाने की कोशिश तो नहीं कर रही।

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकांग्रेसयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है