लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप कांडः पीड़ित परिवार का आरोप, उनके फोन किए गए सीज, बाहर निकलने की नहीं दी जा रही अनुमति

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2020 17:46 IST

कांग्रेस का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गांव के अंदर मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध इसलिए लगा दिया है क्योंकि उसने 'पूरे देश के सामने ग्राउंड से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि उन्हें मीडिया से बात करने से रोका जा रहा है।नाबालिग ने कहा कि उसके परिवार को मोबाइल बंद करने के लिए कहा गया।

लखनऊः हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि उन्हें मीडिया से बात करने से रोका जा रहा है क्योंकि प्रशासन ने उनके गांव में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार के एक नाबालिग सदस्य को मीडिया बातचीत के लिए गया था। नाबालिग ने कहा कि उसके परिवार को मोबाइल बंद करने के लिए कहा गया और साथ ही कुछ मोबाइल फोन पुलिस ने ले लिए हैं। 

पीड़ित परिवार का सदस्य गांव के प्रवेश द्वार के बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों तक पहुंचने के लिए खेत को पार कर गया। उसने कहा, 'उन्होंने (पुलिस) फोन ले लिया है। मेरे परिवार ने मीडिया को बुलाने और बातचीत करने के लिए भेजा। मैं चकमा देकर आया हूं। वे हमें बाहर नहीं आने दे रहे हैं और मीडिया को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। साथ ही साथ हमें धमकी भी दे रहे हैं।' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस दौरान वह पत्रकारों से बात कर रहा था इसी बीच एक पुलिस अधिकारी आया। पुलिस को देखते ही पीड़ित परिवार का सदस्य मौके से भाग गया। जब मीडिया ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि उन्हें परिवार के साथ बातचीत करने से क्यों रोका जा रहा है, तो उसने चुप्पी साध ली।

इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गांव के अंदर मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध इसलिए लगा दिया है क्योंकि उसने 'पूरे देश के सामने ग्राउंड से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए हैं।

हाथरस गैंगरेप केस की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करनी है। गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया