लाइव न्यूज़ :

Hathras case: रामदास आठवले ने पूछा- राजस्थान क्यों नहीं जाते राहुल गांधी?

By गुणातीत ओझा | Updated: October 7, 2020 18:05 IST

हाथरस में कथित सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय सामाजिक व अधिकारिता राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बचाव किया।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।रामदास आठवले ने पूछा- राहुल गांधी ऐसी घटनाओं पर राजस्थान क्यों नहीं जाते।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई अमानवीय घटना इस समय देश के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। हाथरस कांड में सियासत के दिग्गजों की एंट्री के बाद से यह मामला और गरमा गया है। विपक्षी दल कांग्रेस इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर पिछले कई दिनों से लगातार हमलावर है। वहीं सत्ता पक्ष के दिग्गज नेता कांग्रेस की बखिया उधेड़ने में लगे हैं। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में भी हाथरस कांड जैसी घटनाएं होती हैं, लेकिन राहुल गांधी वहां कभी नहीं गए। वे भाजपा शासित राज्यों में ही जातें हैं और भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं।

इससे पहले हाथरस में कथित सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले को लेकर रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय सामाजिक व अधिकारिता राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बचाव किया था। उन्‍होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों को फांसी सजा देने की मांग की थी।

आठवले ने कहा था कि हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा है। उन्‍होंने कहा था कि मायावती को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से इस्‍तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। अनुसूचित जाति के उत्‍पीड़न पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस वर्ग पर सबकी सरकार में अत्‍याचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस आ रहे हैं लेकिन वह राजस्‍थान नहीं गए। अगर उन्‍हें पुलिस ने रोका था तो रुकना चाहिए। उन्‍होंने सलाह दी कि अनुसूचित वर्ग पर अत्‍याचार खत्‍म करने के लिए उच्‍च वर्ग को दलितों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर मुख्‍यमंत्री ने सही निर्णय लिया है।

टॅग्स :हाथरस केसराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?