लाइव न्यूज़ :

Hathras Case Latest Update: हाईकोर्ट में बहस जारी, पीड़ित परिवार के पांच लोग व जिले के डीएम-एसपी मौजूद

By गुणातीत ओझा | Updated: October 12, 2020 15:56 IST

यूपी के हाथरस में युवती के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई चल रही है।पीड़ित परिवार के साथ तमाम आला अधिकारी मौजूद।

Hathras Case: यूपी के हाथरस में युवती के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई चल रही है। मामले की सुनवाई जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस राजन रॉय के समक्ष जारी है। सुनवाई में पीड़ित परिवार और प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और मामले में तलब किए गए अधिकारी कोर्ट में दलील दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। हाईकोर्ट परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा घेरे में गेट नंबर  4 व 5 से परिसर के अंदर ले जाया गया।

यूपी सरकार का पक्ष अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही रख रहे हैं जबकि सीमा कुशवाहा पीड़ित पक्ष की वकील हैं। कोर्ट में पीड़ित परिवार के पांच सदस्य, प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व हाथरस के जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं।

इससे पहले मामले में सीबीआई ने रविवार को एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई की गाजियाबाद शाखा ने पीड़िता के भाई की ओर से हाथरस के चंदपा में दर्ज एफआईआर के ही आधार पर जांच शुरू की है।

टॅग्स :हाथरस केसयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल