वीडियो: मुंबई के सड़कों पर काले कपड़े में घूम रहे हैट-मैन ने महिला को घोंपा चाकू- की हत्या, वायरल CCTV फुटेज पर पुलिस ने दी सफाई

By आजाद खान | Published: November 12, 2022 12:23 PM2022-11-12T12:23:45+5:302022-11-12T12:47:48+5:30

वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला पर काले कपड़े में घूम रहे हैट-मैन ने हमला कर दिया है। इसके बाद वह महिला को कई बार चाकू घोंपता है और फिर उसकी लाश को कार में रख देता है।

Hat-man roaming streets Mumbai stabbing woman black clothes police clarifies CCTV footage viral Video | वीडियो: मुंबई के सड़कों पर काले कपड़े में घूम रहे हैट-मैन ने महिला को घोंपा चाकू- की हत्या, वायरल CCTV फुटेज पर पुलिस ने दी सफाई

फोटो सोर्स: Twitter @thesocialakhbar

Highlightsसोशल मीडिया पर मुंबई का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में ब्लैक हैट-मैन द्वारा एक महिला को चाकू घोंपा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसे लेकर सफाई दी है।

मुंबई: महाराष्ट्र् के मुंबई में दिन दहाड़े एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है जिसमें आरोपी द्वारा महिला की हत्या करते हुए देखा गया है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले में सफाई दी है। हालांकि इस वीडियो के सच्चाई को लेकर लोकमत हिंदी भी इसकी पुष्टी नहीं करता है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला कार से उतरती है इतने में टोपी पहने हुआ एक शख्स पीछे से आता है और महिला पर हमला कर देता है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स  महिला पर कई बार चाकू से हमला करता है और उसकी हत्या कर देता है। 

इसके बाद शख्स द्वारा महिला की लाश को कार में डालते हुए भी देखा गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिसके आधार पर यह मामला सामने आया है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके में घटी है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को ब्लैक कोट-पैंट और टोपी में देखा जा रहा है। यही नहीं फुटेज में घटना की तारीख पांच नवंबर दिख रही है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर हैशटैग #HitmanKillerInMumbai के साथ वायरल हो रहा है जिसे लेकर कई यूजर्स इस पर चर्चा कर रहे है। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने भी इस पर सफाई दी है। पुलिस ने कहा है कि असल में इस तरह की कोई घटना घटी ही नहीं है। यही नहीं अधिकारियों ने यह कहा कि उन्हें इस तरीके के किसी भी घटना का कोई खबर नहीं मिली है। 

Web Title: Hat-man roaming streets Mumbai stabbing woman black clothes police clarifies CCTV footage viral Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे