लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370: लोक सभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर हंगामा, हसनैन मसूदी के आरोप पर भड़के शाह और राजनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 16:04 IST

पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है।कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है।

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाला आर्टिकल 370 खत्म करने की पेशकश की है। आज (6 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा में पेश हुआ। इस मामले पर लोकसभा में चर्चा जारी है। इसी बीच श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर जेकेएनसी पार्दी के सांसद हसनैन मसूदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बहस हुई। हसनैन मसूदी ने चर्चा के दौरान कहा, ''अनुच्छेद 370 लागू करने का प्रस्ताव उस समय संविधान सभा के कैबिनेट में पास हुआ था, उसका कोई विरोध नहीं किया गया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस कैबिनेट में थे।'' इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का समर्थन कभी नहीं किया। अगर सदस्य के पास कोई सबूत है तो उसे प्रस्तुत करें या सदन में क्षमा मांगें।' 

अमित शाह ने हसनैन मसूदी के खिलाफ कार्रवाई करने की लोकसभा स्पीकर से मांग की है। हसनैन मसूदी ने यह भी कहा, आपको नहीं पता कि आपने क्या खोय। आपने एक करोड़ पच्चीस लाख लोगों का विश्वास खोया, उनका भरोसा खोया। आपने जो कदम उठाए हैं वह संविधान से खिलवाड़ है। 370 जो आपने हटाया उसका अधिकार आपके पास है ही नहीं। 

अमित शाह ने कहा, कहाँ पर ये लिखा है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 370 की बात की। कश्मीर के लिए उन्होंने जान दे दी है। इस तरह की बेबुनियाद बातें नहीं होनी चाहिए।

 

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं।

कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। हालात को देखते हुये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर गये हैं।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे