लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन बोले, बीजेपी मेरी मां है, इसको छोड़कर कहां जाऊंगा, सीएम खट्टर की चिंता खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 13:42 IST

निदर्लीय विधायक गोपाल कांडा ने साफ तौर से बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल कांडा ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी शर्त बीजेपी की सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।गोपाल कांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकास कर रहा है

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने बीजेपी और सीएम खट्टर को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा, पिछले 30 सालों से बीजेपी में हूं। बीजेपी मेरी मां है, इसको छोड़कर कहां जाऊंगा। बता दें कि चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। 

चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने दावा किया है कि उसे निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है और खट्टर एकबार फिर सरकार बनाएंगे।

निदर्लीय विधायक गोपाल कांडा ने साफ तौर से बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपाल कांडा के अलावा निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर, रंजीत चौटाला, बलराज कुंडू, सोमवीर सांगवान और नयनपाल रावत भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। सोमवारी सांगवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बीजेपी को समर्थन देने की पुष्टि की है।

गोपाल कांडा ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी शर्त बीजेपी की सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। गोपाल कांडा ने कहा कि दिल्ली में उनकी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है। हालांकि उन्होंने नेताओं का नाम नहीं बताया है।

गोपाल कांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकास कर रहा है और हम उनका समर्थन करते हैं। हालांकि मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री नहीं बन पाने के सवाल को उन्होंने टाल दिया।  

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप