लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः सीएम और डिप्टी सीएम के साथ खट्टर सरकार के अन्य मंत्रियों ने क्यों नहीं ली शपथ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 14:18 IST

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दीवाली के दिन राज भवन में आयोजित समारोह में दोनों को पद की शपथ दिलाई। खट्टर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य कुछ दिन बाद शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दीवाली के दिन राज भवन में आयोजित समारोह में दोनों को पद की शपथ दिलाई। खट्टर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य कुछ दिन बाद शपथ ले सकते हैं।

मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। जनता जननायक पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दीवाली के दिन राज भवन में आयोजित समारोह में दोनों को पद की शपथ दिलाई। खट्टर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य कुछ दिन बाद शपथ ले सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएम और डिप्टी सीएम के साथ खट्टर सरकार के अन्य मंत्रियों ने शपथ क्यों नहीं ली?

-  हरियाणा विधानसभा के चुनावी दंगल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आठ मंत्री भी चारों खाने चित्त हो गए। हारने वाले मंत्रियों में रामबिलास शर्मा (महेंद्रगढ़), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओमप्रकाश धनखड़ (बादली), कविता जैन (सोनीपत), कृष्णलाल पंवार (इसराना), मनीष कुमार ग्रोवर (रोहतक), कृष्ण कुमार बेदी (शाहबाद) और कर्ण देव कांबोज (रादौर) शामिल हैं। इसबार खट्टर कैबिनेट में भाजपा ऐसे मंत्री बनाना चाहती है जो अनुभवी हों और जिनका जनाधार अच्छा हो। इसलिए नाम तय करने में वक्त लग रहा है।

- हरियाणा में बीजेपी, जेजेपी और कुछ निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। ऐसे में तय करने में वक्त लग सकता है कि मंत्रिमंडल में किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे। क्या निर्दलीयों में से भी किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। इसी वजह से अभी तक मंत्रियों का नाम तय नहीं हो सका।

- बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के बाद मनोहरलाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला ने दीपावली के दिन आनन-फानन में शपथ ग्रहण किया। लेट-लतीफी से सत्ता के अन्य समीकरण के गठन को बल मिल सकता था। इस वजह से सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ दिला दी गई। बाकी मंत्री बाद में शपथ ग्रहण करेंगे।

मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं ये दिग्गज

खट्टर मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी से छह बार के विधायक अनिल विज, अनिल विज, बनवारी लाल और सीमा त्रिखा मंत्री बन सकती हैं। जेजेपी की ओर से राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नयी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे सात निर्दलीय में से कुछ विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

हरियाणा में ऐसे बना सत्ता का समीकरण

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में बहुमत हासिल करने से छह सीट पीछे रह गई थी जिसके बाद उसने जजपा के साथ गठबंधन किया। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 40, जजपा ने 10, कांग्रेस ने 31 और इनेलो तथा हरियाणा लोकहित पार्टी ने एक-एक सीटों पर जीत हासिल की जबकि सात निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। हिंदी में शपथ लेने के बाद खट्टर (65) और दुष्यंत (31) ने कहा कि गठबंधन स्थायी सरकार देगा। पूर्व प्रधानमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रपौत्र दुष्यंत ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य करेगी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील