लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह में सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसक भीड़ ने गुरुग्राम के रेस्तरां, दुकान में लगाई आग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 1, 2023 17:57 IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बादशाहपुर में हिंसा पर उतारू भीड़ ने एक रेस्तरां और दुकानों में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से सटे गुरुग्राम के बादशाहपुर में हिंसा पर उतारू भीड़ ने रेस्तरां और दुकानों में लगाई आग हरियाणा के नूंह में बीते सोमवार को हुई सांप्रदायिक झड़प में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी हैगुरुग्राम के सेक्टर 66 में भी स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है

गुरुग्राम:हरियाणा के नूंह में बीते सोमवार को हुई सांप्रदायिक झड़प में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार इस भयावह हिंसा में कम से कम 70 लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज मेदांता समेत कई अन्य अस्पतालों में हो रह है।

इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम से खबर आ रही है कि वहां के बादशाहपुर में हिंसा पर उतारू भीड़ ने एक रेस्तरां और दुकानों में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 66 में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और कई जगहों पर आक्रोशित भीड़ द्वारा हंगामा और नारेबाजी की गई है।

नूंह में कल एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद हिंसा संंबंधी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके कारण हरियाणा के तमाम हिस्सों में लोगों के बीच भंयकर आक्रोश है।

गुघटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही धर्म समूह की भीड़ ने जुलूस पर पत्थरों से हमला किया, लगभग 2,500 से अधिक लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे और पास के ही एक मंदिर में शरण ली।

नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद उसका असर गुरुग्राम में भी देखने को मिला। बादशाहपुर में दुकान को आग लगाने से पहले हिंसक भीड़ ने सेक्टर 57 स्थित एक मस्जिद में कथिततौर पर आग लगा दी, जिसमें 26 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। इस संबध में पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मस्जिद में मारा गया व्यक्ति मूलत: बिहार का रहने वाला था और उसका नाम साद था।

घटना के संबंध में गुड़गांव पुलिस ने बताया कि हिंसक भीड़ आधी रात के बाद सेक्टर 57 स्थित अंजुमन मस्जिद पहुंची। भीड़ में से कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद लोगों पर फायरिंग की और फिर मस्जिद में आग लगा दी। अधिकारियों की माने तो नूंह में हुई हिंसक झड़प के बाद गुरुग्राम में भी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण