लाइव न्यूज़ :

गोपाल कांडा के अलावा इन निर्दलीय विधायकों ने भी दिया बीजेपी को समर्थन, जल्द हो सकता है खट्टर सरकार का गठन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 12:53 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपाल कांडा के अलावा निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर, रंजीत चौटाला, बलराज कुंडू, सोमवीर सांगवान और नयनपाल रावत भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई।गोपाल कांडा के अलावा कई निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं।

चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने दावा किया है कि उसे निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है और खट्टर एकबार फिर सरकार बनाएंगे।

निदर्लीय विधायक गोपाल कांडा ने साफ तौर से बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपाल कांडा के अलावा निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर, रंजीत चौटाला, बलराज कुंडू, सोमवीर सांगवान और नयनपाल रावत भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। सोमवारी सांगवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बीजेपी को समर्थन देने की पुष्टि की है।

गोपाल कांडा ने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी शर्त बीजेपी की सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। गोपाल कांडा ने कहा कि दिल्ली में उनकी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है। हालांकि उन्होंने नेताओं का नाम नहीं बताया है।

गोपाल कांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकास कर रहा है और हम उनका समर्थन करते हैं। हालांकि मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री नहीं बन पाने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। वो यहां बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा प्रभार अनिल जैन के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की जरूरत है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील