लाइव न्यूज़ :

Haryana Result: अमित शाह और मोहन यादव के सामने विधायक चुनेंगे नेता?, बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया, प्रह्लाद जोशी-तरुण चुघ चुनेंगे जम्मू-कश्मीर विधायक दल नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2024 22:18 IST

Haryana Result: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं।  

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए थे।हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। हरियाणा में राज्य विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

Haryana Result: भाजपा संसदीय बोर्ड ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा में राज्य विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए थे।

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 95 सदस्यीय सदन में उसे आसान बहुमत हासिल है, क्योंकि उसके गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और माकपा ने क्रमशः छह और एक सीट जीती है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे अधिक 29 सीटें हासिल की हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024अमित शाहनायब सिंह सैनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो