लाइव न्यूज़ :

Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 11:13 IST

Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: कृष्णा गहलावत, मूल चंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीट के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन दो सीट पर भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा दूसरी सीट पर नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा समेत भाजपा के अन्य विधायक - कृष्णा गहलावत, मूल चंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया। हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदान से पहले शुक्रवार को अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया था। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 37 विधायक हैं।

कांग्रेस के पास 37 विधायक होने का मतलब यह है कि उसके पास अपने उम्मीदवार को सीट जिताने के लिए आवश्यक संख्या बल है। हालांकि, ‘क्रॉस-वोटिंग’ की स्थिति में समीकरण बदल सकता है। हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यों में से सत्ताधारी भाजपा के 48 विधायक हैं, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक हैं।

हरियाणा से राज्यसभा में पहुंचने के लिए दोनों उम्मीदवारों में से प्रत्येक को 31 मतों की आवश्यकता है। हरियाणा में भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने वाला है तथा इसके साथ ही यहां राज्यसभा की दो सीट रिक्त हो रही है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से ठहरे कांग्रेस की हरियाणा इकाई के 31 विधायक सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए सोलन जिले के कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हरियाणा के विधायकों ने कसौली के एक रिजॉर्ट में तीन मिनी बसों में सवार होने से पहले विजय का चिह्न बनाया और उनका काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावहरियाणाHaryana Assemblyकांग्रेसनायब सिंह सैनीभूपेंद्र सिंहBhupendra Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो