लाइव न्यूज़ :

Haryana Rajya Sabha polls: हरियाणा में दो सीट और तीन प्रत्याशी, कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ में और बीजेपी MLA पहुंचे चंडीगढ़ रिसॉर्ट, जानें क्या है गणित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2022 21:36 IST

Haryana Rajya Sabha polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने बुधवार को अपने सभी विधायकों को चंडीगढ़ के निकट एक रिसॉर्ट में पहुंचने को कहा ताकि उन्हें 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बाद हरियाणा के विधायकों को प्रशिक्षण के लिए एक जगह इकट्ठा होने को कहा है।हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए दस जून को चुनाव है।हरियाणा में भाजपा ने कृष्ण पंवार को मैदान में उतारा है।

Haryana Rajya Sabha polls: राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद हरियाणा राज्यसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। राजस्थान में 4 सीट पर 5 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 6 सीट पर 7, हरियाणा में 2 सीट पर तीन और कर्नाटक में मुकाबला कांटे का हो गया है। आयोग के अनुसार मतदान 10 जून को है। 

हरियाणा में भाजपा ने कृष्ण पंवार को मैदान में उतारा है, जबकि पार्टी ने चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अजय माकन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के विधायक छत्तीसगढ़ में हैं और बीजेपी विधायक को चंडीगढ़ के निकट एक रिसॉर्ट में पहुंचने का कहा गया है। 

सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन अपने 40 विधायकों के बलबूते एक सीट जीतने वाला है। विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक है जो दूसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त वोट हैं। लेकिन कांग्रेस ने अन्य दल द्वारा लालच देकर उनके विधायकों के पाला-बदलवाने के भय से उन्हें रायपुर के एक होटल में पहुंचा दिया है।

भाजपा ने भी अपने विधायकों को चंडीगढ़ के एक रिसोर्ट में ठहरा रखा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव में 31 वोट मिलेंगे।’’ कार्तिकेय शर्मा पूर्व कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे हैं। विनोद शर्मा ने बाद में जन चेतना पार्टी बना ली थी।

कार्तिकेय शर्मा के ससुर कुलदीप शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं। इस राज्य सभा चुनाव को हुड्डा की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है क्योंकि पार्टी द्वारा उनके समर्थक उदय भान को कुमारी सैलजा के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद यह उनकी पहली चुनौती होगी।

भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों को बुधवार शाम तक चंडीगढ़ पहुंचने को कहा गया है ताकि उनके लिए राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा सके।’’ यह प्रशिक्षण सत्र चंडीगढ़ के पास सुखविलास रिसॉर्ट में होगा। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अजय माकन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या (बल) है। मीडिया कारोबारी कार्तिकेय शर्मा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने के बाद राज्यसभा चुनाव में मुकाबला रोचक हो जाने के बीच हुड्डा ने कहा, ‘‘ हमारे पास पर्याप्त संख्या है और हमारा प्रत्याशी आसानी से जीतेगा।’’ कार्तिकेय शर्मा को सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन एवं अधिकतर निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेसBJPछत्तीसगढ़राजस्थानमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंहअजय माकनअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो