लाइव न्यूज़ :

Haryana polls: कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज, भव्य बिश्नोई, आरती सिंह, श्रुति चौधरी और ओम प्रकाश धनखड़ को टिकट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने मंजू हुड्डा!, देखें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 12:16 IST

Haryana polls: भाजपा ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana polls: विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।Haryana polls: श्रुति भाजपा की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं।Haryana polls: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह भी अटेली से चुनाव लड़ेंगी।

Haryana polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के साथ पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए हैं। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से मैदान में उतारा गया है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपने गढ़ अंबाला कैंट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। कुछ दिन पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम सीट से चुनाव लड़ेंगे। श्रुति भाजपा की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह भी अटेली से चुनाव लड़ेंगी। करनाल में, जहां से वर्तमान में मुख्यमंत्री सैनी विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं, भाजपा ने वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद को मैदान में उतारा है। उन्हें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को क्रमश: नारनौंद, आदमपुर और रतिया (एससी) सीट से मैदान में उतारा गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं महापौर शक्ति रानी शर्मा कालका से चुनाव लड़ेंगी जबकि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

असीम गोयल को भाजपा ने अंबाला शहर विधानसभा सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है। मंजू हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूदा विधायक हैं। राज्य सरकार में मंत्री रंजीत सिंह चौटाला को सिरसा जिले की रानिया सीट से मैदान में नहीं उतारा गया है।

उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने उनकी जगह शीशपाल कंबोज को मैदान में उतार दिया है। रंजीत ने लोकसभा चुनाव से पहले रानिया से निर्दलीय विधायक के तौर पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

वह हिसार संसदीय सीट से चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मंत्री संजय सिंह और पूर्व मंत्री संदीप सिंह सहित कुछ मौजूदा विधायकों का नाम भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल नहीं है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल को फरीदाबाद से मैदान में उतारा गया है, जहां नरेंद्र गुप्ता मौजूदा विधायक हैं।

हरियाणा के मंत्री कंवर पाल, कमल गुप्ता, जय प्रकाश दलाल, महिपाल ढांडा, आभे सिंह यादव और मूल चंद शर्मा के नाम भी सूची में शामिल हैं और उन्हें उन निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में पाला बदलने वाले जजपा के बागी राम कुमार गौतम को सफीदों से जबकि रोहतक से पूर्व भाजपा सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को चरखी दादरी से मैदान में उतारा गया है। हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य ‘हैट्रिक’ लगाना है लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर रतिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी है। सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ ही देर बाद नापा ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। रतिया से पार्टी ने सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है।

दुग्गल को इस बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से पुन: टिकट नहीं दिया गया था। इस साल संसदीय चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर को इस सीट से लोकसभा चुनावों में उतारा गया था। हालांकि, तंवर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा से हार गए थे।

भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के अलावा पार्टी में हाल में शामिल हुए कई नेताओं को टिकट दिए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार चुनाव जीतना है लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। सैनी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का चेहरा हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाBJPजननायक जनता पार्टीनायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर