लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370, NRC से बीजेपी सरकार कर रही हरियाणा की जमीनी हकीकत से ध्यान भटकाने की कोशिश: कुमारी शैलजा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 6, 2019 11:44 IST

Kumari Selja: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि बीजेपी आर्टिकल 370 और एनआरसी जैसे मुद्दों को उछालकर हरियाणा की जमीनी हकीकत से ध्यान भटकाना चाहती है

Open in App
ठळक मुद्देकुमारी शैलजा ने कहा है कि बीजेपी को जमीनी मुद्दों की समझ नहीं हैकुमारी शैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन

21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से महज एक महीने पहले हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमिटी की अध्यक्ष बनाई गई कुमारी शैलजा ने पार्टी के भीतर किसी तरह मतभेद से इनकार किया है, हालांकि उन्होंने माना का कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी इन चुनौतियों से निपटने के तैयार है और आगामी विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

शैलजा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों को कांग्रेस के लिए मुश्किल चुनौती के सवाल पर कहा, 'मैं मानती हू्ं कि ये चुनौती है, हमने हाल ही में लोकसभा चुनाव गंवाया है, लेकिन लोकतंत्र में इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उदाहरण के लिए 2009 में हमने हरियाणा में 10 में से 9 सीटें जीती थीं। इसके कुछ ही महीनों बाद हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उतना अच्छा नहीं कर पाई। इस बार भी स्थिति कुछ वैसी हो सकती है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के मुद्दे अलग हैं।'

'बीजेपी को आर्टिकल 370 नहीं, हरियाणा के मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत'

कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे पर कुमार शैलजा ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, 'आर्टिकल 370 हरियाणा में आम आदमी पार्टी को कैसा प्रभावित करता है? ये एक राष्ट्रीय मुद्दा हो सकता है...लेकिन मुझे लगता है कि अब वह मुद्दा भी पीछे हो गया है। बीजेपी को जमीनी स्तर पर हो रही चीजों का जवाब देने की जरूरत है। वे हरियाणा के लोगों को प्रभावित करने वाली चीजों के बारे में नहीं बात कर रहे हैं। और अचानक, वे आर्टिकल 370, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंश (NRC) ले आते हैं। ये दिखाता है कि उनके पास वास्तव में जमीनी मुद्दों की समझ नहीं है।'

शैलजा ने लगाया हरियाणा में उद्योग धंधों को तबाह करने का आरोप

हरियाणा में बेरोजागरी के बढ़ने और उद्योग धंधों की हालत खस्ता होने का आरोप लगाते हुए शैलजा ने कहा, 'हां, हरियाणा अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 8 के आसपास है। वे (राज्य में बीजेपी सरकार) क्या कर रहे हैं?'

उन्होंने कहा, 'उनके पास कोई नीति नहीं है, फिर चाहे वह ऑटो इंडस्ट्री हो या अन्य इंडस्ट्री। देखिए उन्होंने मारुति के लिए क्या किया है। कंपनी ने हरियाणा में अपना उत्पादन घटा गिया है। सभी उद्योग धंधे प्रभावित हैं। हमारे पास प्लाईवुड इंडस्ट्री है, मेटल इंडस्ट्री है, पानीपात में इंडस्ट्री से निर्यात हुआ करता था...अंबारा में हमारे पास वैज्ञानिक यंत्रों की इंडस्ट्री थी। आईटी इंडस्ट्री थी...ये सभी एनडीए सरकार की खराब नीतियों से प्रभावित हुई हैं। नोटबंदी से लेकर गुड्स ऐंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के खराब कार्यान्वयन से।'

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल