लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नवनिर्वाचित महिला सरपंच रशीदा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 नवंबर को मतदान के दौरान बूथ कब्जाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2022 08:54 IST

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “एफआईआर दर्ज करने के बाद, हमने जांच की और नवनिर्वाचित सरपंच रशीदा की संलिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। हम अन्य लोगों की भूमिका की भी पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” 

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव में बूथ कब्जाने में संलिप्तता के आरोप में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। दो नवंबर को मतदान के दौरान मनौता गांव में भीड़ ने कथित तौर पर मतदान केंद्र संख्या 77 और 78 पर हमला किया था। नवनिर्वाचित सरपंच रशीदा की बूथ कब्जाने में कथित संलिप्तता सामने आई है।

नूंहः नूंह में दो नवंबर को हुए पंचायत चुनाव में बूथ कब्जाने में संलिप्तता के आरोप में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान रशीदा के रूप में हुई है। आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर को मतदान के दौरान मनौता गांव में भीड़ ने कथित तौर पर मतदान केंद्र संख्या 77 और 78 पर हमला किया था। इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी और पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। पुलिस ने कहा कि नतीजे चार नवंबर को घोषित किए गए और रशीदा ने जीत हासिल की। हालांकि, जब वह और उनके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे, तब सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियो अपलोड हुए, जिसमें बूथ कब्जाने में उनकी कथित संलिप्तता सामने आई।

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “एफआईआर दर्ज करने के बाद, हमने जांच की और नवनिर्वाचित सरपंच रशीदा की संलिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। हम अन्य लोगों की भूमिका की भी पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” 

टॅग्स :हरियाणाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण