लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पंचायत चुनाव: पहले चरण में 9 जिलों में जिला परिषद, पंचायत समितियों के लिए आज हो रहा मतदान, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: October 30, 2022 09:57 IST

हरियाणा में पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। हरियाणा के नौ जिलों-भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक में ये मतदान कराए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों में आज हो रहा है मतदान।जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण के तहत सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान दो नवंबर को होगा।

चंडीगढ़: हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि नौ जिलों-भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक में पंचायत समिति के 1,278 सदस्यों तथा जिला परिषद के 175 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

सरपंचों और पंचों के लिए दो नवंबर को मतदान

पहले चरण के चुनाव के लिए नौ जिलों में 49,67,092 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण के लिए 6,019 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण के तहत सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान दो नवंबर को होगा।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पहले कहा था कि दो नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर राज्य के नौ जिलों में 133 सरपंचों और 17,158 पंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है। सिंह ने बताया था कि पंचायत समितियों के लिए 56 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।

हरियाणा पंचायत चुनाव: 4,371 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में पंच, सरपंच और पंचायत समिति तथा जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19,175 पुरुष और 15,196 महिलाएं शामिल हैं। सरपंच और पंचों के चुनाव के नतीजों की घोषणा प्रत्येक चरण के मतदान के अंत में की जाएगी, जबकि जिला परिषदों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी।

कब है दूसरे और तीसरे चरण का मतदान?

दूसरे चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान नौ नवंबर को तथा सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों में मतदान होगा।

हिसार, पलवल, फरीदाबाद और फतेहाबाद में तीसरे एवं आखिरी चरण का चुनाव होगा। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 22 नवंबर, जबकि सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

टॅग्स :हरियाणापंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए