लाइव न्यूज़ :

हरियाणा नगर निगम चुनावः अगले 10 वर्ष में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की संभावना नहीं?, पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगे निर्दलीय  चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2025 14:18 IST

Haryana Municipal Corporation Elections: इस्तीफे की घोषणा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने दावा किया कि अगले दस वर्ष में देश या प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Municipal Corporation Elections: नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे। Haryana Municipal Corporation Elections: विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं।Haryana Municipal Corporation Elections: स्थानीय होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Haryana Municipal Corporation Elections:हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए नगर परिषद चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की घोषणा की। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके सिंह ने पटौदी स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस्तीफे की घोषणा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने दावा किया कि अगले दस वर्ष में देश या प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है।

सिंह ने कहा कि वह नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अन्य उम्मीदवारों की तुलना में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं।

गुरुग्राम: भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव के लिए सभी 36 वार्ड और महापौर के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने यह जानकारी दी। भाजपा ने महापौर चुनाव के लिए राजरानी मल्होत्रा ​​को टिकट दिया है, जिनके पति तिलक राज मल्होत्रा ​​लंबे समय से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा ने तिलक राज को वर्ष 2000 में गुड़गांव से विधायक चुनाव के लिए मैदान में उतारा था, उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के पार्टी प्रभारी थे। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, राजरानी मल्होत्रा ​​को टिकट दिए जाने से भाजपा गुरुग्राम में पंजाबी मतदाताओं को लुभाने में सफल होगी क्योंकि वह पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

पार्षद पद के प्रत्याशियों में कई नए चेहरे हैं, जबकि भाजपा ने कई पुराने चेहरों पर भी दांव लगाया है। इस बीच, मानेसर नगर निगम में वार्ड चुनाव के लिए 21 और नगर निगम चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। दोनों नगर निगमों से किसी भी प्रत्याशी ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि कांग्रेस ने अब तक मानेसर और गुरुग्राम निगमों के लिए महापौर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम