लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बाढ़ को लेकर आप सरकार के आरोप का हरियाणा के मंत्री ने दिया जवाब- हमारे यहां भी कहीं और से पानी आया, लेकिन...

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2023 14:26 IST

एएनआई से बात करते हुए हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगाना। उन्होंने कहा कि पानी का स्वभाव ऊपर से नीचे की ओर जाने का होता है। हथिनी कुंड से दिल्ली काफी नीचे है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगानाउन्होंने कहा- हमारे प्रदेश में भी पानी हिमाचल-पंजाब से आया, लेकिन हम दोषारोपण नहीं कर रहेदिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर सिर्फ दिल्ली में पानी छोड़ने का आरोप लगाया

चंडीगढ़: दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार आमने-सामने आ गई हैं। दिल्ली सरकार के आरोप के बाद शनिवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। एएनआई से बात करते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी की आदत में शामिल है दूसरों पर आरोप लगाना। 

उन्होंने कहा कि पानी का स्वभाव ऊपर से नीचे की तरफ जाने का होता है। हथिनी कुंड से दिल्ली काफी नीचे है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में भी पानी हिमाचल और पंजाब से आया है, लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। 

अनिल विज ने कहा, केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें... यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।

दरअसल, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा पर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली में जानबूझकर हरियाणा की तरफ से पानी छोड़ा गया, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ आई। 

शनिवार को ही दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को राहत मिलेगी...ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बैराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया...हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा। 

टॅग्स :अनिल विजआतिशी मार्लेनादिल्लीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?