लाइव न्यूज़ :

चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न, पीएम मोदी ने कहा- 'हरियाणा का रिजल्ट अभूतपूर्व, लोगों ने हमारे काम पर मुहर लगाई'

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 20:09 IST

हरियाणा में बीजेपी ने 34 सीट पर जीत हासिल की है और 6 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। हरियाणा में जेजेपी को भी 10 सीटों पर जीत मिली है। 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने हरियाणा के नतीजों को बताया अभूतपूर्व, मनोहर लाल खट्टर को दी बधाईपीएम मोदी ने अपने भाषाण में इस बार का भी इशारा किया कि बीजेपी हरियाण में सरकार बनाने की कोशिश करेगी

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम बीजेपी मुख्यालय में अपनी खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने पांच साल के काम पर भरोसा दिखाया है। हरियाणा के नतीजों को जीत और अभूतपूर्व बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लेकिन लोगों के लिए लगातार काम किया और इसी के कारण लोगों ने ये भरोसा दिखाया।

पीएम मोदी ने कहा, 'राजनीतिक पंडित आज के नतीजों की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन हरियाणा का नतीजा अपने आप में अभूतपूर्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के दौर में जब दोबारा जीत के आने के मौके बहुत कम रहते हैं ऐसे में दोबारा जीतना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।' 

पीएम मोदी ने अपने भाषाण में इस बार का भी इशारा किया कि बीजेपी हरियाण में सरकार बनाने की कोशिश करेगी। पीएम मोदी ने कहा, 'लोगों ने देवेंद्र फड़नवीस और मनोहर लाल खट्टर में एक बार फिर अपना भरोसा जताया है। दिवाली का आरंभ होने से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता ने जिस तरह हममें भरोसा दिखाया है, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'

'फड़नवीस और मनोहर लाल खट्टर की टीम को बधाई'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं दोनों प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने हम पर बड़ी मात्रा में आशीर्वाद जताया है, इसलिए आपकी सेवा करने में हम पिछले 5 साल से भी ज्यादा मेहनत करेंगे। त्याग और तपस्या में कोई कमी नहीं रखेंगे।'

पीएम ने कहा, 'सीएम के रूप में देवेंद्र फड़नवीस का भी पहला अनुभव और मनोहर लाल का भी पहला अनुभव था। दोनों पहले कभी किसी सरकार में मंत्री नहीं रहे थे। दोनों ने सबको साथ लेकर 5 वर्ष तक महाराष्ट्र और हरियाणा की सेवा ईमानदारी के साथ की।'

पीएम ने साथ ही कहा कि महाराष्ट्र में 50 साल के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री को लगातार 5 साल तक सेवा करने का मौका मिला है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहमनोहर लाल खट्टरदेवेंद्र फड़नवीसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?