लाइव न्यूज़ :

Haryana LS polls 2024: पुत्र नवीन जिंदल के बाद मां सावित्री जिंदल ने कांग्रेस को कहा गुडबाय, देश की अमीर महिला भाजपा में शामिल, पढ़े सोशल मीडिया पर क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 15:37 IST

Haryana LS polls 2024: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया।मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है।परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।

Haryana LS polls 2024: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सावित्री जिंदल (84) हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं। सावित्री ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

उन्होंने हिंदी में पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’

‘फोर्ब्स इंडिया’ पत्रिका ने इस साल देश की सर्वाधिक अमीर महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल का नाम शामिल किया था। पत्रिका के अनुसार, प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ पी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है। हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं।

वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं। सावित्री जिंदल के बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर रविवार को भाजपा में शामिल हुए।

नवीन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरूक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके नवीन जिंदल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के एजेंडा में योगदान देना चाहते हैं।

टॅग्स :सावित्री जिंदलहरियाणालोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलोकसभा चुनावनवीन जिंदल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी