लाइव न्यूज़ :

Haryana Lockdown: हरियाणा में 3 मई से एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 16:23 IST

हरियाणा के अलावा मिजोरम और ओडिशा में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई है

Open in App
ठळक मुद्देतीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउनहरियाणा के अलावा मिजोरम और ओडिशा में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई हैओडिशा में 5 से 19 मई तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर राज्य में तीन मई से एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया गया था। 

राज्य के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट किया, ''तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।'' 

हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 125 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,341 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 13,588 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5,01,566 तक पहुंच गई।  

मिजोरम में आइजोल में तीन मई से लॉकडाउन

मिजोरम सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आइजोल और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में तीन मई से आठ दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 मामलों की लगातार वृद्धि के मद्देनजर मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों की आवाजाही और गतिविधियों को रोकने के लिए, "लॉकडाउन" के रूप में सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 

आदेश के अनुसार, यह निर्णय कोविड​​-19 संक्रमण रोकने, प्रभावी जांच करने, संक्रमितों के उपचार पर नजर रखने और टीकाकरण बढ़ाने के लिए लिया गया है। लॉकडाउन सोमवार (3 मई) सुबह चार बजे शुरू होगा जो 11 मई की सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा। 

मिजोरम में आइजोल सहित 11 जिले हैं। आदेश में कहा गया है कि आइजोल नगरपालिका क्षेत्र और अन्य जिला मुख्यालय नगर के किसी भी निवासी को लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए, वहीं राज्य में या राज्य के बाहर यात्रा बहुत जरूरी स्थिति में करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि रात का कर्फ्यू सभी जिला मुख्यालयों में शाम 7 से सुबह 4 बजे के बीच लगाया जाएगा।  

ओडिशा में 5 से 19 मई तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन 

ओडिशा में 5 से 19 मई तक कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है । दरअसल ओडिशा में भी कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है । भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है ।  

ओडिशा में लॉकडाउन 5 मई शाम 6 बजे से शुरू होकर 19 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओडिशा सरकार द्वारा आदेश में कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवा और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है । आपको बताते दें कि ओडिशा में अभी तक संक्रमण के कुल 4.5 लाख मामले सामने आ चुके है ।  

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी