लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में पूछा गया ये 'अपशकुन' सवाल, मच गया बवाल

By भाषा | Updated: May 10, 2018 05:17 IST

10 अप्रैल को आयोजित हुई परीक्षा में एक सवाल अपशकुन के संबंध में पूछा गया था। सवाल था 'इनमें से हरियाणा में किसे अपशकुन नहीं माना जाता है?' 

Open in App

चंडीगढ़, 10 मईः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की एक परीक्षा में अप शकुन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विवाद छिड़ गया है। यह परीक्षा जूनियर इंजीनियर के चयन के लिए आयोजित की गई थी। विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।  

10 अप्रैल को आयोजित हुई परीक्षा में एक सवाल अपशकुन के संबंध में पूछा गया था। सवाल था 'इनमें से हरियाणा में किसे अपशकुन नहीं माना जाता है?' इस सवाल के जवाब में चार विकल्प दिए गए थे (1) खाली घड़ा, (2) शवयात्रा, (3) काला ब्रह्माण, (4) ब्रह्माण लड़की। 

इस मुद्दे को लेकर ब्रह्माण समुदाय ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है और एचएसएससी अध्यक्ष भारत भूषण भारती का पुतला भी जलाया। बाद में एचएसएससी ने इस मुद्दे पर खेद प्रकट करते हुए प्रश्न को वापस ले लिया। 

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस संबंध में जांच करायी जाएगी कि किसने प्रश्न तय किए थे और इस प्रश्न को कैसे पारित कर दिया गया। भाजपा के राज्य सभा के सांसद डीपी वत्स ने कहा कि उन लोगों को सख्त सजा दी जाएगी जो इसके जिम्मेदार हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'हम जल्द ही इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। यह छोटी गलती नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने सिर्फ ब्रह्माण समुदाय का अपमान नहीं किया बल्कि वह अंधविश्वास को भी बढ़ावा दे रहे हैं।'

कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाला है कि इंजीनियरों का चयन अंधविश्वास के स्तर पर हो रहा है न कि कुशलता के आधार पर। नौकरी के बदले कथित नकदी घोटाला का हवाला देते हुए हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'भर्ती प्रक्रिया में योग्यता और पारदर्शिता का दावा झूठा है। अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आती है तो हम उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश द्वारा इस सरकार द्वारा आयोजित कराई गई विभिन्न लिखित परीक्षाओं की जांच कराएंगे।' 

टॅग्स :examहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"